अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक प्रतिनिधि सख्त, नदीम मेमन बोले- कार्यवाही नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

MLA representative strict on illegal liquor sale Nadeem Memon said- if action is not taken then there will be violent agitation

अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक प्रतिनिधि सख्त, नदीम मेमन बोले- कार्यवाही नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

खैरागढ़ : खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि जिला आबकारी विभाग नदीम मेमन ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि शराब दुकान से बड़ी तादाद में अवैध शराब बेची जा रही है. जिसका असर गांवों में पड़ रहा है. पहले भी आपको हमारे जरिए कई बार अवगत भी कराया जा चूका है. लेकिन आपके द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है. 
नदीम मेमन ने आबकारी विभाग से आग्रह किया है कि जिले के कई शराब दुकानों से कोचियों के जरिए झोला-झोला भरकर दिया जा रहा है. शराब दुकान से कोचियों को आसानी से शराब मिल रही है. जबकि सरकार ने शराब दुकान से शराब की तादाद तय की हुई है. इसके बावजूद शराब दुकान से बड़ी तादाद से शराब की खेप कोचियों तक पहुंच रही है.
विधायक प्रतिनिधि नदीम मेमन ने आबकारी विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय पर अवैध शराब बिक्री रोका नहीं गया तो आने वाले समय पर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर रहेंगे. जिसकी जवाबदारी आबकारी विभाग की होने की बात कही.
डिगेश कुमार देवांगन जिला आबकारी अधिकारी केसीजी ने कहा कि अवैध शराब बिक्री के बारे में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है. अगर ऐसा हो रहा है तो कुछ प्वाइंट बताने कहा गया है. लेकिन कुछ प्वाइंट नहीं मिला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb