गरियाबंद में गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नवापारा में अन्नकूट की धूम, पीपरछेड़ी में करसा श्रृंगार व सुवा नृत्य ने मोहा मन, MLA रोहित साहू रहे मौजूद

A surge of devotion was witnessed during Govardhan Puja in Gariaband; 'Annakut' was celebrated with great fervor in Nawapara, while in Piparchedi, the 'Karsa Shringar' (ritual adornment) and 'Suwa' dance captivated everyone—MLA Rohit Sahu was also present.

गरियाबंद में गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नवापारा में अन्नकूट की धूम, पीपरछेड़ी में करसा श्रृंगार व सुवा नृत्य ने मोहा मन, MLA रोहित साहू रहे मौजूद

गरियाबंद में गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
गरियाबंद : नगर के गांधी मैदान में अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. बाकायदा भव्य मंच तैयार किया गया और पूरे मैदान में मेले जैसा नजारा देखने को मिला. सुबह से ही बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भीड़ जुटने लगी। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और उल्लास का माहौल रहा.
महोत्सव के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. गौ माता को खिचड़ी खिलाकर उनकी पूजा की गई. भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया. पारंपरिक दोहों और धार्मिक मंत्रों के सस्वर उच्चारण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस उत्सव में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां साझा कीं.
पार्षद छगन लाल यादव ने कहा कि अन्नकूट और गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर प्रकृति, गौ माता और मानव जीवन के बीच के गहरे संबंध का संदेश दिया था. गौ माता की सेवा और प्रकृति का सम्मान हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है. ऐसे आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं. गांधी मैदान में नगर के सभी लोगों का एक साथ जुटना और पूरे उत्साह से पर्व मनाना हमारी सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है. उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया.
प्रकृति और गौ संरक्षण का संदेश देता है गोवर्धन पर्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर धारण किया था. इसी प्रसंग की स्मृति में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है. इस पर्व पर अन्नकूट का भोग अर्पित करने के साथ गौ माता, प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. पर्व का संदेश है कि मानव जीवन प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण से गहराई से जुड़ा हुआ है.
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
गोवर्धन पूजा उत्सव समिति गांधी मैदान गरियाबंद के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को सफल बनाने में पार्षद छगन लाल यादव, बीरू यादव, अयोध्या यादव, टिकेश्वर यादव, लच्छी राम यदु, रमेश यादव, प्रदीप यादव, प्रहलाद यादव, प्रेम यादव, ऐश्वर्य यादव, हरीशचंद ध्रुव, हरीश ध्रुव, रवि यादव, सोहन यादव, बेनू राम यादव, हरिअर्जुन यादव, पुनटी यादव, पिंटू यादव, दीपक यादव, निक्की यादव, मुकेश यादव, संतोष यादव, उत्तम यादव, घनश्याम यादव, किशोर यादव, देवेंद्र यादव, देवाशीष यादव, करण यादव, कामता, जयप्रकाश यादव, तरुण यादव, पुरुषोत्तम यादव, संतोष मधु यादव, बसंत यादव, शिवम सोयाम, टंकू, नरेंद्र यादव सहित समस्त यादव बंधुओं एवं नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

गोबरा नवापारा में अन्नकूट की धूम, प्रसाद पाने उमड़े श्रद्धालु, त्रिवेणी संगम में गौरा-गौरी को दी विदाई
गोबरा नवापारा  : दीपावली के बाद मनाए जाने वाले अन्नकूट और गौरा-गौरी पर्व पर मंगलवार को नगर में भक्ति, उल्लास और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. मंदिरों में भोग-भंडारे का आयोजन हुआ. वहीं नगर के विभिन्न वार्डों में विधि-विधान से गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना की गई.
वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार सत्यनारायण मंदिर में 56 भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं को छोटे मिट्टी के पात्र आटका में वितरित किया गया. शाम 4 से रात 10 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ भोग-भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और इस पुण्य अवसर पर प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य महसूस किया.
घर बैठे लोगों को गौरा-गौरी दर्शन का लाभ मिला
गौरा-गौरी पर्व पर नगर के लगभग हर वार्ड में विशेष उत्साह दिखाई दिया. पूजा स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गौरा-गौरी को श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर धारण किया और बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण कराया. इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गौरा-गौरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. नगरवासियों को घर बैठे ही गौरा-गौरी के दर्शन और पूजन का लाभ मिला.
एक-दूसरे को सोंटा बरसाते हुए आए नजर
इस पर्व की एक खास परंपरा सोंटा खेलने की भी रही, जिसने उत्सव को और आकर्षक बना दिया. लोग अपने हाथों में सोंटा लेकर पारंपरिक रीति से एक-दूसरे पर सोंटा बरसाते नजर आए. वहीं बाजे-गाजे की धुन पर युवा और बड़े सभी नाचते-थिरकते दिखाई दिए. ढोल-नगाड़ों की गूंज, सोंटा खेलने की परंपरा और लोगों का उत्साह पूरे नगर को उत्सवी रंग में रंगता रहा। इसके बाद श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौरा-गौरी को लेकर त्रिवेणी संगम पहुंचे, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.
राधा-कृष्ण मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया
नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में भी खिचड़ी भोग और भंडारे का आयोजन हुआ. वहीं यादव समाज ने सहाड़ा देव में पारंपरिक पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया. सत्यदेव मंदिर में भी भोग-भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया. एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते नगरवासियों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। वर्षों से चली आ रही ये परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़ने का काम कर रही हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में दिखी छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की भव्य छटा, करसा श्रृंगार और सुवा नृत्य ने मोहा मन
गरियाबंद : दीपावली के अवसर पर ग्राम पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत सेम्हरतरा में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, संस्कृति और ग्रामीण एकता को समर्पित करसा श्रृंगार एवं सुवा नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. यह आयोजन राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. विधायक रोहित साहू के विशेष सहयोग से प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई.
कार्यक्रम में करसा श्रृंगार प्रतियोगिता और सुवा नृत्य ने विशेष आकर्षण बिखेरा. करसा श्रृंगार प्रतियोगिता में गांव के करीब हर घर की बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चियों में सजावट और श्रृंगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. पारंपरिक तरीके से करसा सजाने में उनकी रचनात्मकता, मेहनत और सांस्कृतिक लगाव ने सभी का मन मोह लिया.
वहीं सुवा नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया गया. छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विधायक रोहित साहू की सकारात्मक सोच और सहयोग को ग्रामीणों ने सराहा.
इसके साथ ही 11 नवंबर को आयोजित मातर महोत्सव में ग्राम की माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. पारंपरिक मातर उत्सव के माध्यम से गांव की सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और लोकपरंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली. इस अवसर पर ग्राम की माताओं एवं महिलाओं को साड़ी वितरण भी किया गया.
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम विकास समिति, समस्त ग्रामवासी एवं नवचेतना युवा ग्रुप पीपरछेड़ी रहे. आयोजन में ग्रामीणों, युवाओं, माताओं-बहनों और बच्चियों की सहभागिता ने इसे यादगार बना दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb