वृद्धजनों को गफ्फू मेमन ने किया सम्मानित, भवन निर्माण 10 व दो लाख रुपये मनोरंजनयुक्त सामग्री के लिए की घोषणा, स्कूली बच्चो को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Gaffu Memon honored the elderly announced Rs 10 lakh for building construction and Rs 2 lakh for entertainment material administered the oath of cleanliness to school children

वृद्धजनों को गफ्फू मेमन ने किया सम्मानित, भवन निर्माण 10 व दो लाख रुपये मनोरंजनयुक्त सामग्री के लिए की घोषणा, स्कूली बच्चो को दिलाई स्वच्छता की शपथ

वृद्धजनों को नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया सम्मानित, भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये एवं मनोरंजनयुक्त सामग्री के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा

गरियाबंद : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले भर से करीब 500 वृद्धजन शामिल हुए.
कार्यक्रम में शामिल वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया. साथ ही वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक, सहायक उपकरण श्रवण यंत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम में वृद्धजनों द्वारा संचालित कोपरा के प्रभात भजन मंडली के सदस्यों ने शामिल होकर भक्तिमय भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन विभोर कर दिया.
कार्यक्रम में नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने शामिल होकर बुजुर्गो का सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति फिरतुराम कंवर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके शामिल हुए.
इस अवसर पर मेमन ने कहा कि वृद्धावस्था में वृद्धजनों का देखभाल और सेवा-जतन की बहुत आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि वृद्धजन माता-पिता के समान है. सभी को बुजुर्गों का आदर एवं मान-सम्मान बनाए रखना चाहिए.
उन्होंने बुजुर्गों से अपील किया कि अपने नाती-पोते को लाड-दुलार के साथ बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी साझा करें. इससे बच्चों को भी अच्छे संस्कार और जानकारी मिलेगी.
इस अवसर पर मेमन ने इंडोर स्टेडियम के नजदीक वृद्धजनों की सुविधा के लिए भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये एवं फर्नीचर तथा मनोरंजनयुक्त सामग्री के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. जिसमें वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में वृद्धजनों को विविध बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही इनसे बचाव के उपाय बताये गये.
कार्यक्रम में प्रेरक संस्था राजिम के अध्यक्ष रामगुलाल सिन्हा, सहित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद सीईओ अमजद जाफरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

“स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के तहत नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने स्कूली बच्चो को दिलाई स्वच्छता की शपथ

गरियाबंद : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में करीब 600 छात्राओं एवं शिक्षकों को एक साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई. उन्होंने बच्चों को खुद स्वच्छता अपनाने के साथ 100 और लोगों को प्रेरित करने, खुद गंदगी ना करने, अपने घर मोहल्ले को स्वच्छ रखने, आस पास किसी अन्य को भी गंदगी ना करने देने की शपथ दिलाई. इसके साथ ही हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने का भी संकल्प दिलाया. 
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के मौके पर समूचे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मकसद हमारे आसपास के वातावरण स्वच्छ और सुंदर रखना है. उन्होंने कहा कि देश जब स्वच्छ होगा तब विकसित भारत का सपना पूरा होगा.
पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है और हम सभी की सहभागिता से यह अभियान सफल हो सकता है. उन्होंने बच्चों को भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, अपने घर और आसपास गंदगी न फैलाने की अपील की. मेमन ने कहा घर के सामने कूड़ाकरकट जमा नहीं होने दे. रोजाना घर से निकलने वाले कचड़े को पालिका के वाहन में ही डाले.
इस अवसर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन,, सीएमओ श्रीमती संध्या वर्मा, इंजी अश्वनी वर्मा, प्राचार्य बुद्ध सहित बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे और शिक्षकगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb