इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया रायपुर, हॉटल में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Raipur After friendship on Instagram he was called to meet on the pretext of marriage raped in the hotel police arrested the accused

इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया रायपुर, हॉटल में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं/बच्चियों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में पीड़िता ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दीपक कुमार साहू निवासी बेमेतरा छ.ग. से उसका जान पहचान मोबाईल इंस्टाग्राम के जरिए हुई. एक-दूसरे से मोबाईल से बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का प्रस्ताव रखा. आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर बातचीत करने के लिये रायपुर बुलाया और रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास स्थित लॉज में ले जाकर शादी करने की बात कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए बोलने पर आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया.
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 292/2024 धारा 376 भादवि दर्ज कर मामला जांच  में लिया गया. पीड़िता ने आरोपी दीपक साहू को लखनउ में काम करना बताई थी. आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन हासिल किया गया. जो लोकेशन जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में होना जानकारी हुआ.
आरोपी को जिला बेमेतरा से हर संभव प्रयास, घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार करअदालत पेश किया गया. महिलाओं/बच्चियों से संबंधित अपराधों में अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है.
आरोपी
दीपक कुमार साहू पिता स्व परदेशी राम साहू उम्र 24 साल साकिन ग्राम सेमरिया गुड़ी चौक थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb