रजा यूनिटी फाउंडेशन के द्वारा शानी शौकत से मनाया गया यौमे आजादी का जश्न, देश का झंडा फहराकर बांटी गई मिठाइयां

Independence Day was celebrated with great pomp by Raza Unity Foundation sweets were distributed

रजा यूनिटी फाउंडेशन के द्वारा शानी शौकत से मनाया गया यौमे आजादी का जश्न, देश का झंडा फहराकर बांटी गई मिठाइयां

अंबिकापुर : 15 अगस्त के दिन पर रजा युनिटी फाउंडेशन की तरफ से यौमे आजादी का जश्न मनाया गया. रजा यूनिटी फाउंडेशन मोमीनपुरा आफिस में सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं के बीच में देश का झंडा फहराया गया.
इस मौके पर रजा युनिटी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम रज्वी ने मुस्लिम क्रांतिकारीयों को याद करते हुए कहा कि इस मुल्क में नेशनल मीडिया और कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा मुसलमानों के खिलाफ उल्टी सीधी टिप्पणियां कर उन्हें देशद्रोही बताती है. जिसका समाज में बुरा असर पड़ता है. जो गौ तस्करी के नाम पर मॉब लिंचिंग की जाती है. उनके अधिकारों का शोषण किया जाता है. इंसाफ मिलने के बजाय मुसलमानों के खिलाफ तरह-तरह के एलीगेशन लगाए जाते हैं. जबकि ये संविधान के खिलाफ है.
उन्होंने सभी भाइयों से देश में अमन शांति की गुजारिश करते हुए संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई के लिए जागरुकता अभियान के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस मुल्क की आजादी में सभी ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी है. लाखों हिन्दू और मुसलामानों और अन्य लोगों इस लड़ाई में हिस्सा लेकर अपनी जान दी है. जिसने उन्होंने फ़िलहाल 50 क्रांतिकारियों का नाम भी बताया.
उन्होंने कहा इस मुल्क की आजादी में 50 मशहुर मुस्लिम क्रांतिकारी का नाम लिया जो इस तरह है.
1. दो मगफूर अहमद एजाजी, 2. मौलाना मंजूर एहसान एजाजी, 3. आसिफ अली, 4.अरुणा आसिफ अली, 5. मौलाना जौहर अली, 6. मौलाना शौकत अली, 7. बीआमना (आमना बेगम), 8. इनायत अली, 9. शहीद पीर अली, 10. अली विलायत, 11. अली वारिस, 12. अब्दुल कयूम अंसारी, 13. डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी, 14. बत्ताख मियां अंसारी, 15. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद,16. हैदर अली, 17. अशफाकउल्लाह खान, 18. शाहनवाज खान, 19.सैफुद्दीन कित्च्लेव, 20. रफी अहमद किदवई, 21. फैजूल हक खैराबादी, 22. मौलाना इमदादुल महाजिर मक्की, 23. मौलाना हुसैन अहमदमदनी, 24. बेगम हजरत महल, 25. डॉक्टर सैयद महमूद, 26. इनयातउल्लाह खान मश्रीकी, 27. हसरत मोहानी, 28.ओबेदुल्लाह सिंधी 29. मौलाना आजाद सुभानी, 30. प्रोफेसर अब्दुल बारी, 31. मौलवी मोहम्मद वाकिर, 32. शेख भिखारी, 33. कर्नल महबूब अहमद, 34. सफी दाऊदी, 35. मौलाना मजहरुल हक, 36. मौलाना मोहम्मद अब्दुल हसन, 37.अली इमाम, 38. हसन इमाम, 39.अल्लामा इकबाल, 40. खान अब्दुल गफ्फार खान, 41. हकीम अजमल खान, 42. बदरुद्दीन तैयब जी, 43. टीपू सुल्तान,  44. मोहम्मद यूनुस, 45. डाक्टर जाकिर हुसैन, 46. बहादुर शाह जफर, 47. बेगम जीन्नत महल, 48. अल्लाह बख्श सुमरो, 49. मौलाना हीफजूर रहमान, 50. अत्ताउल्लाह शाह भिखारी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb