बच्चों को स्कूल भेजकर मां ने लगाई फांसी, बेटियों से कहा- तबीयत ठीक नहीं मुझे सोना है, किचन में फंदे से झूलती मिली लाश, परिवार में पसरा मातम
Mother hanged herself after sending her children to school, told her daughters - I am not feeling well, I want to sleep, body found hanging from a noose in the kitchen, family mourns
बालोद : बालोद में एक विधवा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह सोहद्रा बाई साहू उम्र 38 साल ने अपनी तीनों बेटियों को स्कूल भेजा. जब घर में कोई नही था तो किचन में फंदे पर लटक गई. यह मामला ग्राम अरौद का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में जब बेटियां भोजन करने के लिए घर लौटी तो अपनी मां को फंदे पर झूलता देख घबरा गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने पंचनामा और जांच की कार्रवाई के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा.
म्यार में नायलॉन की रस्सी से लगाई फांसी
बालोद टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि मृतिका अपने घर के किचन के म्यार में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई. परिजन बता रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था. पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया.
गला और कंधे की दर्द से थी परेशान बालोद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सोहद्रा बाई कंधे और गले की दर्द से परेशान थी. इलाज जारी था. लेकिन राहत नहीं मिल रही थी. गुरुवार को तीनों बेटियों को स्कूल भेजी. इसके बाद सास-ससुर भी खेत चले गए. घर सुना होते ही सोहद्रा ने फांसी लगा ली.
तीन बेटियों का छीन गया सहारा
ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले सोहद्रा के पति किशोरी राम साहू का ईट भट्टे में काम करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हुई थी. इसके बाद से वह अपनी बेटियों का सहारा बनने की कोशिश करती रही थी. लेकिन सोहद्रा का स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा था.
बच्चों का सहारा छीना
सोहद्रा की तीनों बेटी 7 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा में पढ़ती है. सास और ससुर भी खेती-किसानी, मजदूरी करते हैं. अब सोहद्रा के जाने के बाद बच्चों का सहारा भी छीन गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



