महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर आशीर्वाद लेने के बहाने धारदार हथियार से जानलेवा हमला, शिष्य भी हुई घायल, मचा हड़कंप
In the Maha Kumbh, Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri of Kinnar Akhara was attacked with a sharp weapon on the pretext of taking blessings, disciple also got injured, created panic.
प्रयागराज : किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात जानलेवा हमला हुआ. इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए. सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थी.
अखाड़े से निकलने के बाद संगम लोवर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रोकी. कार रुकने के बाद पहले से रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने वार किया. इसमें कल्याणीनंद समेत चार लोग घायल हो गए. हमले की जानकारी मिलने के बाद किन्नर अखाड़े में अफरा तफरी मच गई. कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए. सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
इस हमले में उनके 3-4 शिष्य भी घायल हो गए. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था. इस मामले में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगे थे. हिमांगी सखी पर हमला करने वाले लोग फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचे थे और उन्होंने तोड़फोड़ भी की थी. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. महाकुंभ में हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है.
पुलिस का मानना है कि किन्नर अखाड़े में चल रही आंतरिक गुटबाजी के कारण यह हमला हुआ. हालांकि पुलिस ने अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की है और इस हमले की असली वजह को जानने के लिए जांच जारी है. हमले का मकसद कल्याणी नंद गिरि को नुकसान पहुंचाना मालूम होता है.
वहीं, ममता कुलकर्णी ने इस्तीफे के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से उन्होंने पहले इस्तीफा दिया था. लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद उन्होंने पद फिर से स्वीकार किया. हालांकि उनके इस्तीफे और फिर पद ग्रहण करने के बीच किन्नर अखाड़े में विवाद बढ़ता ही जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



