राजिम मेले में खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवक घायल, एक गंभीर, 108 से नहीं मिली मदद!, प्राइवेट वाहन में पहुंचाया अस्पताल
A high-speed bike collided with a tractor parked at the Rajim fair, injuring two youths, one seriously injured; no help was received from 108; taken to hospital in a private vehicle.
गरियाबंद/राजिम : राजिम मेले की रौनक देखने निकले तीन युवकों का सफर कोपरा गांव के पास हादसे में बदल गया. राजिम मेले में खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई. इस हादसे में दो युवक घायल हो गए, और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. मेले की खुशियों के बीच हुई इस हादसे से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पाथरमोहंदा निवासी युवक मोटरसाइकिल से मेले की तरफ जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई और तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे, इस हादसे में कुलेश्वर सेन के हाथ में गंभीर चोट, भीम निषाद के पैर में गंभीर चोट आई है. जबकि तीसरे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.
इस हादसे के बाद लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया. लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी. घायलों की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया. जिससे समय रहते इलाज शुरु हो सका,
इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे खड़े वाहनों और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है, मेले की खुशियों के बीच हुई इस हादसे से क्षेत्र में चिंता का माहौल है. वहीं पुलिस की तत्परता की सराहना भी हो रही है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



