डिप्टी CM की दो वोटर ID, तेजस्वी ने मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ नया अभियान, वेबसाइट लॉन्च कर जनता से मांगा समर्थन
Deputy CM has two voter IDs, Tejashwi demands resignation, Rahul Gandhi's new campaign against 'vote theft', launched a website and sought support from the public
बिहार के डिप्टी CM की दो वोटर ID, तेजस्वी ने मांगा इस्तीफा
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और पूछा कि सिन्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है.
यादव ने कहा ‘विजय कुमार सिन्हा दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता हैं. उनका नाम उसी जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी है.’
उनके पास दो अलग-अलग मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) कार्ड हैं। हैरानी की बात है कि यह बिहार में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद हुआ है. किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. सिन्हा को या चुनाव आयोग को? सिन्हा के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की जा रही है? खुलासे के बाद वह (सिन्हा) पद से कब इस्तीफा देंगे?’
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में सिन्हा की ईपीआईसी आईडी संख्या IAF3939337 है, और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी आईडी संख्या AFS0853341 है.
उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सिन्हा की उम्र एक लिस्ट में 57 साल और दूसरी में 60 साल है. क्या यह धोखाधड़ी और उम्र घोटाला नहीं है? उन्होंने दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग फॉर्म भरे होंगे. उन्होंने जानबूझकर दो अलग-अलग जगहों पर दो वोट दर्ज करवाए. अगर उन्होंने खुद दोनों फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए. तो क्या चुनाव आयोग ने जाली हस्ताक्षरों के आधार पर उनके लिए दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग वोट बनाए? क्या उन्हें दो अलग-अलग नोटिस मिलेंगे, या ये नियम केवल विपक्षी नेताओं के लिए हैं?’
चुनाव आयोग द्वारा उन पर लगे उन आरोपों का जवाब देने के लिए कहे जाने पर टिप्पणी करते हुए कि उनके पास दो ईपीआईसी नंबर हैं। राजद नेता ने कहा, ‘मैंने चुनाव आयोग को जवाब दे दिया है मुझे इसके लिए स्पष्टीकरण देने की क्या जरुरत है? उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह अपने ही अधिकारियों द्वारा की गई गलती का दोष उन पर मढ़ने का प्रयास कर रहा है.’
हाल ही में, चुनाव आयोग ने यादव से उन आरोपों पर जवाब मांगा था जिनमें कहा गया था कि उनके पास दो ईपीआईसी नंबर हैं.
उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे दो ईपीआईसी नंबर जारी किए गए तो यह किसकी चूक है? गलती खुद करें और मुझसे स्पष्टीकरण मांगेंगे.’
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में मतदाता लिस्ट के मसौदे के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उपमुख्यमंत्री को उनकी विधानसभा सीट लखीसराय के साथ-साथ राजधानी के बांकीपुर में भी मतदाता के रूप में दिखाया गया है.
कुमार ने पूछा, ‘क्या सिन्हा दो जगहों से वोट डाल रहे थे? उन्होंने एक से ज्यादा जगहों से अपना नामांकन पत्र कैसे भरा? क्या इस धोखाधड़ी के लिए उनके खिलाफ एफआईआर होगी.
राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ नया अभियान, वेबसाइट लॉन्च कर जनता से मांगा समर्थन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव में होने वाली कथित गड़बड़ियों के खिलाफ एक नई मुहिम शुरु की है. जिसका नाम ‘वोट चोरी’ है. इसी सिलसिले में उन्होंने आज एक वेबसाइट लॉन्च की और लोगों से इस कैंपेन से जुड़ने की अपील की.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘वोट चोरी’ ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है. उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक साफ-सुथरी मतदाता की लिस्ट बेहद जरुरी है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि वह डिजिटल मतदाता सूची को सार्वजनिक करे. ताकि जनता और राजनीतिक दल खुद इसका ऑडिट कर सकें.
इस मुहिम का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी ने दो तरीके बताए हैं. लोग http://votechori.in/ecdemand वेबसाइट पर जा सकते हैं. या फिर 9650003420 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई’ बताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' से जुड़े दावों के बाद, इंडिया टुडे को बेंगलुरु सेंट्रल में मुनि रेड्डी गार्डन में 10-15 वर्ग फुट के एक घर में 80 वोटर्स रजिस्टर्ड मिले. मौजूदा वक्त में घर में रहने वाले शख्स ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया. घर के मालिक ने माना कि कई पूर्व किरायेदार अब भी मतदान करने आते हैं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बीजेपी और चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया. इस दौरान, उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाया. इंडिया टुडे ने बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की हेराफेरी के दावों की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की. इस दौरान, शहर के आईटी कॉरिडोर, आउटर रिंग रोड के पास, महादेवपुरा के बूथ संख्या 470 पर फोकस किया गया.
मुनि रेड्डी गार्डन स्थित मकान संख्या 35 के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश की गई, जिसके बारे में राहुल गांधी ने दावा किया कि करीब 80 मतदाताओं ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया है.
बमुश्किल 10-15 वर्ग फुट के इस घर में मौजूदा वक्त में पश्चिम बंगाल से आए एक फ़ूड डिलीवरी कर्मचारी दीपांकर रहते हैं, जो एक महीने पहले ही यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में उनका कोई वोटर रजिस्ट्रेशन नहीं है और वे उस पते से जुड़ी वोटर लिस्ट में मौजूद नामों को नहीं पहचानते.
दीपांकर ने बताया कि यह घर जयराम रेड्डी का है, जिनके बारे में उन्होंने बताया कि वे बीजेपी से जुड़े हैं. संपर्क करने पर, रेड्डी ने पहले तो बीजेपी से अपने जुड़ाव की बात कबूल की. बाद में उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ बीजेपी का वोटर हूं, पार्टी कार्यकर्ता नहीं हूं. उन्होंने यह बात मानी कि कई किरायेदार सालों से वहां रह रहे थे और उन्होंने अपना नाम वोटर के रुप में दर्ज कराया था. लेकिन अब उनमें से ज्यादातर वहां से चले गए हैं. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनावों के दौरान वोट डालने के लिए वापस आते हैं.
उन्होंने पुष्टि की कि वोटर लिस्ट में उस एड्रेस पर 80 लोगों का नाम दर्ज है. जबकि घर में उन्हें रहने की व्यवस्था नहीं थी. उन्होंने दावा किया कि कई लोग ओडिशा, बिहार और मांड्या सहित दूसरे राज्यों या जिलों में चले गए हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि एक वोटर का वोट चार अलग-अलग बूथों पर मिला है. एक शख्स आदित्य श्रीवास्तव हैं, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बेंगलुरु अर्बन के वोटर हैं. इनका सेम फोटो, सेम एड्रेस के साथ चार अलग-अलग जगहों पर वोट बना हुआ है. राहुल ने कहा कि ऐसे ही एक वोटर का नाम विशाल सिंह था, जिनका कर्नाटक में दो जगह वोट बना हुआ था और एक वोट वाराणसी में था. राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ सैंपल है, बल्कि ऐसे हजारों-हजार लोग हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी लोकसभा में सिर्फ 25 सीटों की बढ़त से देश के प्रधानमंत्री हैं और बीजेपी ने जब एक सीट पर ही एक लाख से ज्यादा वोट चुराए हों तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है देशभर में क्या हुआ होगा. उन्होंने कहा कि ये डेटा चुनाव आयोग का है और वह भी इस क्राइम में बराबर का हिस्सेदार है. इसलिए हमारी अपील देश के युवाओं और मतदाताओं से है कि कैसे आपके साथ धोखा किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



