सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने की ख्वाहिश, 4 राज्य में 40 करोड़ की चोरी, रायपुर से 7 लाख उड़ाए, जेल-ब्रेक का आरोपी लोकेश गिरफ्तार

Desire to cut the Prime Minister's hair with gold scissors, theft of 40 crore rupees in 4 states, 7 lakh rupees stolen from Raipur, jail-break accused Lokesh arrested.

सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने की ख्वाहिश, 4 राज्य में 40 करोड़ की चोरी, रायपुर से 7 लाख उड़ाए, जेल-ब्रेक का आरोपी लोकेश गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में तीन दुकानों से करीब 7 लाख रुपए की चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रुप में हुई है. जिसका आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने ऐसा बयान दिया. जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने कहा कि उसकी ख्वाहिश है कि वह सोने की कैंची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल काटे. लोकेश अब तक चार राज्यों में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और कई मामलों में वांटेड रहा है.
31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी इलाके में तीन दुकानों को निशाना बनाया. ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान से 2.75 लाख रुपए, पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख रुपए और डिजाइनर सेनिटेशन व हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपए नकद चोरी किया. कुल मिलाकर चोरी की रकम करीब 7 लाख रुपए रही. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की. वारदात के बाद वह नागपुर और दिल्ली फरार हो गया. लेकिन रायपुर लौटते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 79,500 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
लोकेश दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई जगहों पर ज्वेलरी शॉप और शोरूम में बड़ी चोरी कर चुका है. वह 2011 में भिलाई की संगम डेयरी में पहली चोरी के बाद अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ और 2018 में पारख ज्वेलर्स में भी बड़ी वारदात की. इतना ही नहीं, वह रायगढ़ जेल से फरार होने का आरोपी भी रह चुका है. फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB