संदिग्ध हालत में खेत में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में आग की तरह फैली सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस कर रही मामले की जांच
Decomposed body found in a field in suspicious condition sensation spread like fire in the area could not be identified police is investigating the case
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक में एक सड़ी गली हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. जिसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए फ़ोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. मामला छुरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छुरा थाना के अंतिम क्षेत्र में ग्राम कलमीदादर में अर्जुन सिंह के घर पीछे बाड़ी में सड़ी गली हालत में एक अज्ञात लाश मिली है. जिसकी खबर पर छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में शव 10 से 12 दिन पुराना होने की बात कही जा रही है. शव पूरी तरह सड़ चुकी है. जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव में सिर्फ जींस पैंट चिपकी हुई है जिसके आधार पर किसी युवक का शव होने की बात कही जा रही है.
इस मामले की जांच के लिए फ़ोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया. जो आगे की जांच कर रही है. शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुकी है. आशंका है कि कुत्तों ने शव को नोचा होगा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गौर ककरने वाली बात यह है कि जहां शव मिला है वह क्षेत्र रिहायशी इलाका है. जहां कई दिनो तक लाश सड़ती रही और किसी को लाश का पता भी नहीं चला. लाश के सड़ने से बदबू ना आए यह सोचनीय विषय है. जिसके घर के पीछे यह शव मिला उसे भी इसकी जानकारी नहीं है. अब जांच के बाद ही इस मामले से पर्दा उठेगा. फिलहाल इस पुरे मामले पर महासमुंद से आये फ़ोरेंसिक व छुरा पुलिस जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



