मां-बेटे के बीच हुआ विवाद, बेरोजगार युवक ने खुद को चाकू मारकर किया खुदकुशी की कोशिश, बदहवास मां ने हॉस्पिटल पहुंचाकर बचाई बेटे की जान

There was a dispute between mother and son the unemployed youth tried to commit suicide by stabbing himself the distraught mother saved her son life by taking him to the hospital

मां-बेटे के बीच हुआ विवाद, बेरोजगार युवक ने खुद को चाकू मारकर किया खुदकुशी की कोशिश, बदहवास मां ने हॉस्पिटल पहुंचाकर बचाई बेटे की जान

बिलासपुर : मां-बेटे के बीच उपजे पारिवारिक विवाद के बाद सनकी युवक ने चाकू से खुदकुशी करने की कोशिश की. हालाकि समय पर हॉस्पिटल पहुंचने की वजह से युवक की जान अभी खतरे से बाहर है. यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपक अल्फेंड अपनी मां प्रतिमा अल्फ्रेड के साथ रहता है. कुछ दिनों पहले ही उसकी प्राइवेट नौकरी छूट गई थी. वही उसे नशे की लत थी. जिसको लेकर दीपक की मां प्रतिमा उसे समझाती थी.
इसी बीच सोमवार की सुबह करीब 6 बजे भी दोनो मां-बेटे के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद अपनी मां की बातो से गुस्साए दीपक ने घर के चाकू से अपने सीने में वार कर दिया. जिसके बाद दीपक की मां ने किसी तरह अपने बेटे को सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंची. जहां समय पर सहीं इलाज मिलने की वजह से दीपक की जान बच गई. इधर मामले में घायल युवक की मां प्रतिमा भी अपने बेटे दीपक के इस कदम से हताश नजर आई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb