बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में पलटी, रायपुर में घर के बाहर खेल रहा 13 साल का नाबालिग बच्चा गायब, जख्मी हालत में मिला 6 वर्षीय बालक, इलाज जारी

School van full of children overturned in the river screams were heard a 13 year old minor child playing outside the house in Raipur went missing the family members were crying in bad condition

बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में पलटी, रायपुर में घर के बाहर खेल रहा 13 साल का नाबालिग बच्चा गायब, जख्मी हालत में मिला 6 वर्षीय बालक, इलाज जारी

बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में पलटी, मची चीख पुकार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बच्चों से भरी तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी. इस भयानक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई.
बताया जाता है कि स्कूल वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे. सभी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन में करीब 18 बच्चे सवार होकर हैप्पी पब्लिक स्कूल जा रहे थे. तभी पीसौद से हसौद आने वाली सोन नदी में वैन जा पलटी. सभी बच्चे और ड्राइवर सही सलामत है. कोई जनहानि नहीं हुई है. ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. ड्राइवर घटनास्थल से फरार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर में घर के बाहर खेल रहा 13 साल का नाबालिग बच्चा हुआ गायब, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रायपुर : राजधानी के रावतपुरा फेज 1 इलाके में एक 13 साल का नाबालिग बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया. बच्चा बीते शाम घर के बाहर खेलने निकला था. जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने इलाके की जांच शुरु कर दी है. और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे की तलाश की जा रही है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जख्मी हालत में मिला 6 वर्षीय बालक, अस्पताल में इलाज जारी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बांध के पास 6 साल का बच्चा जख्मी हालत में पड़ा मिला. बेरहमी से पीटने की वजह से बच्चे के दोनों आखों में चोंट लगी है. इसके अलावा जिस्म में नाखूनों के निशान भी मिले हैं. लहुलुहान मासूम लिकेश साहू को जख्मी हालत में निकुम अस्पताल ले जाया गया. जहां से इलाज के बाद हायर सेंटर भिलाई  रेफर कर दिया गया है. वहीं बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है. मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र देवसरा गांव का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फ़िलहाल घटना का कारण अज्ञात है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb