बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे शिक्षक को रास्ता पूछने के बहाने 50 हजार रुपए की उठाईगिरी, बाइक सवार बदमाश फरार, तलाश जारी

A teacher returning home after withdrawing money from the bank was robbed of Rs 50,000 on the pretext of asking for directions, a miscreant on a bike absconded

बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे शिक्षक को रास्ता पूछने के बहाने 50 हजार रुपए की उठाईगिरी, बाइक सवार बदमाश फरार, तलाश जारी

बिलासपुर/रतनपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के लखराम गांव में एक शिक्षक के साथ शातिर बदमाशों द्वारा उठागिरी की घटना सामने आई है. जिससे इलाके में हड़कंप मचा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिक्षक रामनारायण शनिवार दोपहर में लखराम स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे. उनके पास करीब 50,000 रुपए कैश थे. इसी दौरान दोपहर 3-4 बजे के बीच जब वे सरवनदेवरी स्थित देशी शराब दुकान के पास पहुंचे. बदमाशों ने रास्ता पूछने का बहाना बनाकर स्कूटी रोक दी. पहले तो यह सामान्य बातचीत दिखी. लेकिन इसके फौरन बाद उन्होंने शिक्षक रामनारायण के पैसों से भरे बैग को जबरदस्ती छीन लिया और वहां से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों ने भी कुछ समझने से पहले ही आरोपी फरार हो गए.
पीड़ित ने फौरन रतनपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह योजना बद्ध हमला था और बदमाशों की पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद फौरन मामले की जांच शुरु कर दी है. थाने की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. ताकि आरोपी जल्दी पकड़े जा सकें.
इस घटना ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है. शिक्षकों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी पहलुओं की जांच कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और इस तरह की वारदातों पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t