कबीरधाम में 500-500 के नकली नोटों का मिला जखीरा, 1.35 लाख जाली करेंसी के साथ आरोपी भीखम गिरफ्तार, मचा हड़कंप

A huge cache of fake notes of Rs 500 each was found in Kabirdham, accused Bhikkham arrested with 1.35 lakh fake currency, commotion ensued

कबीरधाम में 500-500 के नकली नोटों का मिला जखीरा, 1.35 लाख जाली करेंसी के साथ आरोपी भीखम गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कबीरधाम : कबीरधाम में नकली नोटों का खेल पकड़ा गया है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 500-500 के 15 नकली नोट बरामद हुए हैं. आरोपी के पास से मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. यह मामला दशरंगपुर चौकी का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से खबर मिलने के बाद पुलिस चौकी दशरंगपुर की टीम ने NH30 पर निर्माणाधीन चौकी के सामने नाकाबंदी की. संदिग्ध मोटरसाइकिल CG07 BM 8370 को रोका गया. जांच में आरोपी भीखम पिता चतुर चंद्रवंशी उम्र 27 साल निवासी मोहतरा थाना पांडातराई के पास से 500-500 रुपए के 15 नग जाली नोट बरामद हुआ. आरोपी के पास से उपयोग में लाए गए मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.
बरामदगी का कुल मूल्य करीब 1,35,000 रुपए के आसपास है. इस मामले में धारा 179, 180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी ने उड़ीसा से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस अब इस पूरे गिरोह की गहन जांच कर रही है. ताकि इसके अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके.
आरोपी
भीखम चंद्रवंशी पिता चतुर चंद्रवंशी उम्र 27 साल निवासी मोहतरा थाना पांडातराई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t