शराब के लिए पैसे नहीं देना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से हमला, जान से मारने की धमकी, बीच-बचाव करने आई बहन से मारपीट, आरोपी कृष भारती गिरफ्तार

Refusal to pay for alcohol proves costly: youth attacked with a knife and threatened with death; sister assaulted while trying to intervene; accused Krish Bharti arrested.

शराब के लिए पैसे नहीं देना पड़ा महंगा, युवक पर चाकू से हमला, जान से मारने की धमकी, बीच-बचाव करने आई बहन से मारपीट, आरोपी कृष भारती गिरफ्तार

धमतरी : शराब पीने के लिए पैसे मांगने से इंकार करने पर एक युवक पर धारदार चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त किया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में आरोपी कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 साल निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर धमतरी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार घटना 28 अगस्त 2026 की है। प्रार्थी अभिषेक बंजारे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जालमपुर मिडिल स्कूल के पास आरोपी कृष भारती ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे. प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचाई, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की और मारपीट की.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की धारा 119, 296, 118(1) एवं 351(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल करते हुए वारदात में इस्तेमाल स्टील का धारदार चाकू पुलिस के सामने पेश किया. पुलिस ने चाकू को विधिवत जब्त कर लिया. जब्त चाकू की कुल लंबाई 10.5 इंच बताई गई है. हथियार बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई.
पुलिस ने आरोपी कृष भारती को 30 अगस्त 2026 को दोपहर 1:15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 12 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?