धारदार हथियार से गांव के कोटवार की हत्या, घर से 200 मीटर दूर मिला शव, लाश के पास मिला अहम सुराग, जांच में जुटी पुलिस
Village Kotwar murdered with a sharp weapon dead body found 200 meters away from the house important clue found near the dead body police engaged in investigation
कोरबा/पसान : कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगी में सनसनीखेज वारदात में कोटवार की हत्या कर दी गई. सरेराह हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है. घटनास्थल से पुलिस को अहम सुराग मिला है. जिससे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर लेने उम्मीद है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लैंगी में निवासरत रामदास महंत कोटवार था. गांव में उसका एक और मकान स्थित है. शुक्रवार शाम वह दूसरे घर गया था और वहां से बाईक चला कर वापस लौटते वक्त शाम करीब 7 बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई.
बाइक गिरने की आवाज और बचाओ के शोर पर जब उस तरफ जाकर देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए. कोटवार खून से लथपथ पड़ा था और सांसें उखड़ चुकी थी.
हत्यारे ने इतनी बेरहमी से वार किया था कि पेट से आंत बाहर निकल आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए मुखबिर सक्रिय किए, तकनीकी मदद ली है. घटनास्थल या आसपास से पुलिस को कोई मर्डर वेपन नहीं मिला.
बताया जा रहा है की घटनास्थल के पास ही एक तालाब है और माना जा रहा है कि उस तालाब में या कहीं और हथियार को फेंक दिया गया होगा. पसान पुलिस ने गुत्थी सुलझाने के लिए अहम सहयोगी खोजी डॉग बाघा को भी घटनास्थल पर बुलाया. बाघा को देखने के लिए यहां ग्रामीण उमड़ पड़े थे. घटनास्थल पर मृतक के पास ही चप्पल बरामद हुई. बाघा घटनास्थल से सीधे दौड़ लगाते हुए करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर एक घर के पास रुक गया. लेकिन उक्त घर में ताला बन्द था.
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इस घर में रहने वाला शख्स कल से नजर नहीं आया है जो मृतक का रिश्तेदार है. पुलिस को इस संदेही की तलाश है. गांव में चर्चा है कि विवाद की रंजिश में कोटवार को मारा गया है. फिलहाल संदेही या आरोपी के पकड़े जाने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक के बेटे ने गांव में ही रहने वाले उसके ललवा राम कुमार उसके अन्य साथियों ने घटना को अंजाम दिया होगा. क्योंकि इससे पहले भी उसके पिता के ऊपर टांगे से हमला कर मौत के घाट उतारने की कोशिश कर चुके थे. लेकिन किसी तरह वह जान बचाकर भाग गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



