मंदिर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कबीरधाम में अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्ची की मौत, 12 लोग घायल, ड्राइवर फरार
A pickup full of devotees who had gone to visit the temple overturned in Kabirdham one girl died 12 people injured the driver absconding
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में 11 अगस्त को एक और बड़ा पिकअप हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन टर्निंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 10 साल की एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक भोरमदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार थे. सिंगल रोड पर तेज रफ्तार से भाग रही पिकअप पलटकर दूर खेत में जा गिरी. पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. महिलाएं चीखती-चिल्लाती और दहाड़ें मारकर रोती दिखीं.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है क, श्रद्धालु भोरमदेव मंदिर दर्शन कर सरोधा बांध घूमने जा रहे थे. पिकअप सवार श्रद्धालु बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले थे. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास यह हादसा हुआ. पलटने के बाद मौके से पिकअप चालक फरार हो गया. भोरमदेव थाने की पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है.
बता दें कि कबीरधाम जिला में माल वाहक वाहन से सवारी की दुलाई किया जाता है यह कोई नया बात नही है. पहले भी 20 मई को कुकदुर थाना क्षेत्र के बाहपानी में पिकअप पलटने से 19 लोगो की मौत हुई थी. इसके बावजूद पुलिस कार्यवाही नही करती. जिसके परिणाम स्वरूप आज फिर पिकप पलट गई और एक मासूम बेटी की जान चली गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
सड़को पर क्षमता से ज्यादा सवारी को भेड़ बकरियां की तरह भरकर सड़को पर दौड़ते देखे जा सकते हैं. व्यस्तम मार्ग से भी यह वाहन चलाई जाती है. इसकी जानकारी जिम्मेदारों को भी है. बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते. जिसके कारण लोग अपनी जान समय से पहले गवां रहे हैं.
पुलिस अधिक्षक से मिले जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन नम्बर CG 25M 3349 ग्राम किरकी, देवरबीजा पुलिस थाना बेमेतरा से करीब 20-22 लोग 11 अगस्त 2024 को भोरमदेव दर्शन के लिए आये थे. दर्शन कर वापस जाते समय दोपहर करीब 3:30 ग्राम छपरी से सरोधा जाने वाले मार्ग में ग्राम सिंगपुर के पास वाहन पलट गया. जिससे करीब 12 लोग घायल हो गए. जिन्हे थाना भोरमदेव, डायल 112 एवं ट्राफिक के वाहन से इलाज के लिए कर्वधा जिला अस्पताल भेजा गया. घायलो में एक बच्ची की मौतहो गई है बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल कर्वधा में हो रहा है. सभी घायल खतरे से बाहर हैं. मृतिका का पंचनामा की कार्यवाही कवर्धा थाना से किया जा रहा है. यातायात चालू है. वाहन चालक फरार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



