नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया, फिर दुष्कर्म, अपहृत बालिका से बलात्कार, चार मामलों में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

A minor was lured away and then raped a kidnapped girl was raped police arrested 4 accused in four cases

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया, फिर दुष्कर्म, अपहृत बालिका से बलात्कार, चार मामलों में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर/पचपेड़ी : प्रार्थी ने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है. जिस पर अपराध क्रमांक 114/24 धारा 363 भादवि कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और DSP उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी दौरान 9 अगस्त 2024 को आरोपी नंदकिशोर साहू पिता उदय साहू उम्र 19 साल निवासी लोहरसी के कब्जे से भोपाल से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से बयान के बाद मेडिकल कराने पर मामले में बलात्कार की पुष्टि होने से धारा 366, 376 भादवि और 5/6 पोक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से 10 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

इस मामले में एसआई ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आर उमेन्द खूंटे, आर हरिशंकर चंद्रा महिला आर नीता यादव एवम थाना कोटा के आर सरफराज खान का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अपहृत बालिका से बलात्कार

बिलासपुर/सीपत : प्रार्थी की नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 114/2024 धारा 363 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अपहृत बालिका की पतासाजी कर बरामद और आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठीत कर मामले के अपहृता और आरोपी का पता साजी करने पर आरोपी दुर्गा प्रसाद सिदार उर्फ दुर्गेश के द्वारा अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ रतनपुर ले गया.

शादी कर रतनपुर से प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ले जाकर ईंटा भट्ठा के झुग्गी में रखना पता चला. आरोपी द्वारा वहां रहने के बाद अपने घर ग्राम दर्राभाठा सीपत ले आया था. मुखबीर की खबर पर पुलिस द्वारा नाबालिग को दस्तयाब कर सीपत थाना लाया गया,
आरोपी द्वारा अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से मामले में धारा 366(क), 376(3) भादवि एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस कार्यवाही में सीपत पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर दैहिक शोषण

जांजगीर चांपा : पीड़िता 19 जुलाई 2024 को सुबह घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आई. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 308/ 24 धारा 137(2), बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया.
नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी और अपहृता की पतासाजी हेतु विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया.
इसी कड़ी में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी.

दौरान विवेचना अपहृता बालिका को गवाहों के सामने बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया. जांच के दौरान प्रकरण में धारा 87, 64 बीएनएस 04, 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी  गई.
इस मामले के आरोपी राज वैष्णव निवासी गंगाजल को घटना के बारे में पुछताछ किया गया. जिसके द्वारा घटना घटित और जुर्म करना कबुल किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 10 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नीलमणी कुसुम प्रमोद महार, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नाबालिग बालिका को अपहरण कर दैहिक शोषण

जांजगीर -चांपा : पीड़िता दिनांक 30 मार्च 2024 के दिन में 11:40 बजे करीब घर से निकली थी. जो शाम तक घर वापस नही आई. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 175/ 24 धारा 363 भादवि कायम कर मामला जांच में लिया गया.
नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी और अपहृता की पतासाजी के लिए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया.
इसी कड़ी में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी और अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी.

दौरान विवेचना अपहृता बालिका को गवाहों के सामने बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया.जांच के दौरान मामले में धारा 366, 376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट जोडी गई.
इस मामले के आरोपी दिनेश केंवट निवासी शिवरीनारायण को घटना के बारे में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित और जुर्म करना स्वीकार कबुल किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 10 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नीलमणी कुसुम प्रमोद महार, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb