शादीशुदा महिला से लव मैरिज, सौतेले बेटे को नहीं चाहता था साथ रखना, कलयुगी पिता ने अपने पुत्र को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
Love marriage with a married woman did not want to keep step son with him Kalyugi father brutally killed his son sensation spread in the area
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ढोलपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके को हिला कर रख दिया है. पहरी पारा इलाके में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के उरगा थाना इलाके में आरोपी मंजीत कुर्रे शनिवार रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और आते ही अपनी पत्नी से झगड़ने लगा. झगड़े के दौरान उसने अपनी पत्नी को घर के बाहर निकाल दिया और कमरे में बंद कर अपने चार साल के सौतेले बेटे, बिहान, को पटक-पटक कर मार डाला. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
प्रेम विवाह से उपजा विवाद
मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नामक महिला से लव मैरिज किया था. और उसे उसके बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था. हालांकि, वह अपनी पत्नी से लगातार बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़ने का दबाव डालता था. जिसे पत्नी मानने से इंकार कर रही थी. यही विवाद शनिवार रात को और भी बढ़ गया और मंजीत ने अपने गुस्से में बच्चे की जान ले ली.
पत्नी का बच्चे को छोड़ने से इंकार बना वजह
मंजीत कुर्रे की पत्नी रामशिला अपने बच्चे को किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहती थी. जिससे मंजीत नाराज था. शराब के नशे में उसने इस नाराजगी को हत्या में बदल दिया. मंजीत ने पहले पत्नी को घर से बाहर किया और फिर मासूम बेटे की जान ले ली.
आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



