धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन में महिला किसान की साड़ी फंसने से हादसा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Accident due to saree of a woman farmer getting stuck in the thresher machine during paddy harvesting painful death on the spot mourning spread in the village police engaged in investigation
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुनैना चंद्रवंशी पति चितरंजन चंद्रवंशी उम्र 45 साल रविवार की सुबह 4 बजे के आसपास खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया. परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
इस हादसे की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



