सुने घर में नाबालिग लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही मामले की जांच

A minor girl committed suicide by hanging herself with a dupatta in Sune house, mourning spread in the family, reason unknown, police is investigating the case.

सुने घर में नाबालिग लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर : मल्हार चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है वही सूचना के बाद मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी में रहने वाले राजकुमार निषाद अपनी पत्नी के साथ गुरुवार दोपहर मल्हार बाजार गए हुए थे. जो शाम 4:30 बजे के आसपास वापस घर लौटे. जहां जब घर के भीतर का नजारा उन्होने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई.
उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी घर में ही रहकर सिलाई कढ़ाई की काम करती थी. जिसकी छत के ऊपर बने अलग से कमरे के ऊपर लगे लकड़ी के बल्ली में अपने ही दुप्पटे से फांसी से लटकी हुई लाश झूल रही थी.
जिसके बाद उन्होंने इसकी खबर आसपास के लोगों के साथ मल्हार चौकी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI