तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, ग्रामीण आक्रोशित, नाले में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Dead body of a newborn baby found floating in the pond villagers angry dead body found in the drain sensation spread in the area police engaged in investigation
तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, ग्रामीण आक्रोशित
खैरागढ़ : मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह मामला ग्राम देवरी का है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है. ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे. मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब पहुंचे तो उन्होंने तालाब में एक अज्ञात वस्तु को तैरते हुए देखा. करीब जाकर जांच की तो यह नवजात शिशु का शव निकला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
नाले में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
बिलासपुर : मंगलवार की सुबह तोरवा गुरुनानक चौक से अरपा पुल की ओर जाने वाले मेनरोड में होटल रिवर इन के सामने सड़क की दूसरी तरफ नाले में एक अज्ञात लाश मिली है.
जब सफाई करने पहुँचे निगम कर्मियों ने नाले के स्लैब को हटाया तो उन्हें यह लाश दिखी. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुँची पुलिस अपनी जांच में जुट गई है.
लाश कई दिन पुरानी लग रही है. जो सड़ने की वजह से फूल चुकी है. वही लाश मिलने की खबर से आस पास सनसनी फैल गई है. वही आस पास पूछताछ भी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



