रायपुर से 10 और 12 साल के दो भाई लापता, डांट पड़ने के बाद बिना किसी को बताए साइकिल लेकर निकले, तलाश में जुटी पुलिस टीम
Two brothers, aged 10 and 12, have gone missing from Raipur; they left on their bicycles without informing anyone after being scolded, and a police team is searching for them.
रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग भाई संदिग्ध हालत में लापता हो गए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि माता-पिता की डांट से नाराज होकर दोनों बच्चे बुधवार दोपहर घर से साइकिल लेकर निकल गए. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ज्ञानदीप स्कूल के पास के रहने वाले आयुष चौहान उम्र 10 साल और पीयूष चौहान उम्र 12 साल दोनों बिना किसी को बताए घर से निकल गए.
पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से रेंजर साइकिल लेकर निकल गए. काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई.
मामले में उरला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन कर रही है.
पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अगर दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो फौरन उरला थाना या 94791-91032 पर खबर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



