मैनपुर में आकाश कश्यप की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला बड़ा राज, मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, 1 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Suspicious death of Akash Kashyap in Mainpur; post-mortem report reveals a major detail; a minor dispute escalated into a bloody clash; 7 accused, including one minor, arrested.

मैनपुर में आकाश कश्यप की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला बड़ा राज, मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, 1 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबब्द/मैनपुर : मैनपुर क्षेत्र के बहुचर्चित आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है. जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई. इससे पहले मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई 2026 को आकाश कश्यप की संदिग्ध मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय परीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर यह साफ हुआ कि युवक की मौत गंभीर मारपीट की वजह से हुई. 
 जांच के दौरान मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों में यह स्पष्ट हुआ कि मौत गंभीर चोटों के कारण हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट करना कबूल किया. उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए. पुलिस ने इस मामले में देवकुमार निषाद (20), भीखम यादव (18), मनीष यादव (19), लक्की नेताम (19), लोकेश यादव (23) और डिगेंद्र निर्मलकर (18) को गिरफ्तार किया है. वहीं एक 17 साल के नाबालिग लड़के के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय मामूली विवाद के बाद अचानक भड़की हिंसा का नतीजा थी. हालांकि पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मारपीट के पीछे कोई पुरानी रंजिश या दूसरी वजह तो नहीं थी. मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस का कहना है कि अगर जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. देवकुमार निषाद पिता रुपेश निषाद उम्र 20 साल निवासी शांति नगर मैनपुरखुर्द थाना मैनपुर
2. भीखम यादव पिता साधुराम यादव उम्र 18 साल निवासी महुआभाठा मैनपुरकला थाना मैनपुर
3. मनीष यादव पिता गौकरण यादव उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा थाना मैनपुर
4. लक्की नेताम पिता चंदनसिंह नेताम उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा थाना मैनपुर
5. लोकेष यादव पिता समारु राम यादव उम्र 23 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर थाना मैनपुर
6. डिगेन्द्र निर्मलकर पिता अधारसिंह निर्मलकर उम्र 18 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?