घर पहुंचने से पहले काल बनकर आया हादसा, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में 55 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

Tragedy struck just before he could reach home; a vehicle rammed into him from behind, resulting in the horrific death of a 55-year-old villager in a road accident and plunging the village into mourning.

घर पहुंचने से पहले काल बनकर आया हादसा, पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में 55 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के जलबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम करमतरा में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तिहारु साहू उम्र 55 साल की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक करमतरा निवासी तिहारु साहू किसी काम से जालबांधा गए थे. वहां से लौटते समय करमतरा चौक के पास गांव के ही राजू यादव के वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर से तिहारु साहू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और इलाज के लिए ले जाया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
हादसे की खबर मिलने के बाद जलबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. वाहन चालक की भूमिका और हादसे के हालात की भी जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?