दुर्गा पंडाल में झालर लगाता रहा युवक, घर के सामने से बाइक ले उड़े चोर, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

While a young man was busy putting up decorative lights at a Durga Puja pandal, thieves stole his motorcycle from right in front of his house; the Kotwali police have arrested two suspects and sent them to jail.

दुर्गा पंडाल में झालर लगाता रहा युवक, घर के सामने से बाइक ले उड़े चोर, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

धमतरी : धमतरी जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए धमतरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की गई करीब 40 हजार रुपये कीमत की सीबी शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की है. मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
दुर्गा पंडाल में काम करने गया,वापस लौटा तो गायब थी बाइक
मिली जाकारी के मुताबिक प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AH 7832 को 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर के सामने खड़ा किया था. इसके बाद वह दुर्गा पंडाल में बिजली की झालर फिटिंग का काम करने चला गया. 12 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे जब वह काम खत्म कर वापस लौटा. तो निर्धारित स्थान से उसकी मोटरसाइकिल गायब थी.
काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
मुखबिर की खबरपर घेराबंदी, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस टीम ने धमतरी के दानीटोला स्थित मैला गड्ढा के पास संदिग्ध लोगों की घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा. पूछताछ और बयान के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की घटना में उनकी शामिल होने की जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. जांच में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को 15 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. खुबलाल साहू पिता ललित साहू उम्र 21 साल निवासी महिमा सागर वार्ड, दानीटोला स्कूल के पास, धमतरी
2. राजेन्द्र निर्मलकर पिता भगत राम निर्मलकर उम्र 55 साल निवासी टिकरापारा, पीपल पेड़ के पास, धमतरी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb