छत्तीसगढ़ डीएड बीएड संघ और छत्तीसगढ़ी पीजी डिप्लोमा धारी संघ महाधरना, नेशनल हाईवे रायपुर-धमतरी रोड को चक्का जाम करने की दी चेतावनी

Chhattisgarh D Ed B Ed Association and Chhattisgarhi PG Diploma Holders Association Mahadharna warned to block National Highway Raipur Dhamtari Road

छत्तीसगढ़ डीएड बीएड संघ और छत्तीसगढ़ी पीजी डिप्लोमा धारी संघ महाधरना, नेशनल हाईवे रायपुर-धमतरी रोड को चक्का जाम करने की दी चेतावनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ी पीजी डिप्लोमा धारी संघ के प्रदेश संरक्षक गजेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश में 33000 शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 21 सितंबर 2024 को सांकेतिक महाआंदोलन किया गया था. फिर 22 सितंबर 2024 से पूरा संघ आमरण अनशन में आज तक बैठे हैं. जिसमे हमारे दो साथी का तबियत बिगड़ चुका है. जिसमे हेमंत कुमार और सुनील पटेल अभी भी अन्न जल को त्याग दिए हैं. हमारे प्रदेश में शिक्षको की भारी कमी है. शिक्षा का व्यवस्था पूरे प्रदेश में हाल बेहाल है. लेकिन सरकार इस भर्ती पर चुप्पी साधे हुए हैं. पूरे भारत में छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था नीचे तीसरे पायदान में चला गया. ये सोचनीय विषय है छत्तीसगढ़ का विधानसभा में 33000 शिक्षक भर्ती की घोषणा भी किया गया था. लेकिन ओपी चौधरी कहते हैं हमारे पास बजट नही है. जबकि शिक्षा बजट 21489 करोड़ का है शिक्षक भर्ती में सिर्फ 1600 करोड़ का खर्च आएगा.
इस लिहाज से देखे तो बजट की कोई कमी नही है. जानबूझकर बहाना बना रही है. छत्तीसगढ़ को गर्त में ले जाना चाहता है. साय सरकार 13 अक्टूबर 2024 को महाधरना में सभी साथी शामिल होंगे और 12 घंटे के अंतर्गत अगर सरकार की तरफ से कोई पहल नही होता है तो साय सरकार को अल्टीमेटम देते हुए नेशनल हाईवे को चक्काजाम कर दिया जाएगा. जिसकी पूरी जवाबदारी सरकार की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb