सब्जी में नुक्स निकालने पर घर में किया विवाद, आक्रोशित होकर अपने भाई को उतार दिया मौत के घाट, टंगिया से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

There was a dispute in the house after finding fault in the vegetable he got angry and killed his brother the accused who murdered with a stick arrested

सब्जी में नुक्स निकालने पर घर में किया विवाद, आक्रोशित होकर अपने भाई को उतार दिया मौत के घाट, टंगिया से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सब्जी में नुक्स निकालता था कड़ाही में पानी डाल देता था, घर में बना था मुर्गा बना तब बकरा खाऊंगा कहकर घर में किया विवाद, आक्रोशित होकर भाई ने अपने भाई को उतार दिया मौत के घाट

राजनांदगांव/छुरिया : मृतक खेमू साहू पिता अशोक साहू निवासी छुरिया को 14 जुलाई 2024 को ज्यादा शराब पीने के बाद शरीर में कोई हलचल न होने पर छुरिया अस्पताल ले जाया गया था. PM रिपोर्ट मिलने पर डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु गला दबाने से होना और हत्यात्मक होना लेख किया गया. जिसकी जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया.
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव SP मोहित गर्ग, ASP राजनांदगांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में SDOP डोंगरगढ आशीष कुंजाम के प्रर्यवेक्षण में मृतक के परिजनों से PM में पाए तथ्यों के आधार परिजनों से पूछताछ किया गया.
आरोपी महेंद्र साहू ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था. आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था. सब्जी में नुक्स निकालता था. कड़ाही में पानी डाल देता था. घटना दिनांक को भी घर में मुर्गा बना था. तब बकरा खाऊंगा. कहकर घर में विवाद किया था. आरोपी के साथ भी मृतक का विवाद हुआ था. इस बात को लेकर आरोपी रंजिश रखा था. जब घर में कोई नहीं था तब मृतक अपने कमरे में शराब के नशे में अकेला था.
इस दौरान आरोपी ने हाथ मुक्के से मृतक के सीने में और गले में वार किया और गमछे से गला दबा दिया. घर वाले अब तक ज्यादा शराब पीने से मौत होना समझ रहे थे. आरोपी को 12 सितम्बर 2024 को धारा 103 (1) BNS का घटित किया जाना पाऐ जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास उपनिरीक्षक ओमसिंह साहू, सहायक उपनिरीक्षक एस0एल0कंवर एवं आरक्षक 160 देवीप्रसाद साहू, आरक्षक 460 फुलेन्द्र राजपुत का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छोटे भाई की टंगिया से हत्या करने वाला गिरफ्तार

महासमुंद/सांकरा : छोटे भाई की टंगिया से हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 10 सितम्बर 2024 को प्रार्थी जयराम नागेश पिता नकुल नागेश उम्र 60 साल पता ग्राम सांकरा थाना सांकरा जिला महासमुंद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा बेटा हेमलाल नागेश उम्र 34 साल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक ही घर में अलग रहता था. 10 सितम्बर 2024 को रात में भी मेरा बड़ा बेटा हेमलाल नागेश शराब के नशे में घर आया. जिसे उसका छोटा भाई और मैं, नशा मत कर बच्चों का ध्यान दे. बच्चे हमारे यहां आकर खाते पीते हैं. समझाने पर नाराज होकर अपने छोटे भाई प्रेमलाल नागेश को घर में रखा टंगिया को निकालकर उसके पीठ में मार दिया. जिससे बहुत खून निकला. जिसे ईलाज के लिये पिथौरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सांकरा में अपराध क. 125/24 धारा 103 (1) बीएनएस का मामला कायम कर जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर घरेलू वाद विवाद पर नशे में आकर अपने भाई को घर में रखे टंगिया से मारना बताया और आरोपी प्रेमलाल नागेश के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल टंगिया को जप्त कर थाना सांकरा में अपराध धारा 103(1) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb