अचानक सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी कमीशनखोरी के लिए किया गया -कांग्रेस, किया धरना प्रदर्शन, राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

Sudden increase in the price of cement was done for commission taking - Congress protested Congressmen met the Governor

अचानक सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी कमीशनखोरी के लिए किया गया -कांग्रेस, किया धरना प्रदर्शन, राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

बढ़ते बिल्डिंग मटेरियल के दामों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन

धमतरी : सीमेंट के दाम में 50 रुपये प्रतिबोरी वृद्धि कर आने वाले दिनों में चार राज्यों में विधानसभा चुवाव के लिए भाजपा छत्तीसगढ़ कि विष्णु देव सरकार को एटीएम मशीन बना रही है -कांग्रेस.
12 सितंबर को गांधी मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी आवहन पर गांधी मैदान धमतरी में धरना प्रदर्शन किया गया. क्योंकि बीते दिनों प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने राज्य की भोली भाली आम जनता को लूट रही है. जो पिछले दिनों सीमेन्ट क़े दाम में 50 रुपये प्रति बोरी की दर से की गई वृद्धि से साफ़ हो गया है. वही दूसरी तरफ प्रदेश में भाजपा के सरक्षण में रेत माफिओ का गुंडाराज चल रहा है. चारों ओर लूट मची है. खनिज संसाधनों को खुलेआम लुटा जा रहा हैं. और राज्य सरकार तमाशबीन बने हुए हैं. एक तरफ भाजपा गरीबो सिर के ऊपर पक्का आवास देने का ढोंग करती हैं. दूसरी तरफ सीमेन्ट का दाम बढ़ाकर गरीबो को लूटने व वसूली का काम कर रही है.
छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार राज्य भाजपा सरकार कि इस खुलेआम लूट के खिलाफ व राज्य क़ी भोली -भाली जनता को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया.
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहना, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, पूर्व सिहावा विधायक लक्ष्मीध्रुव, पूर्व कुरुद विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, तारणी चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डिहु राम साहू, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, प्रदेश कांग्रेस किसान महामंत्री गौरीशंकर पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, जिला महामंत्री अमरदीप साहू, नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र कुम्भाकर, पार्षद राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, अजय वर्मा, केंद्रकुमार पेंदरीय, विजय प्रकाश जैन, अरविन्द दोषी, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरु गोपाल गोस्वामी, तारिक रजा, राजेंद्र साहू, गुड्डा दीवान, उदित साहू, विक्रांत पवार, रामनाथ यादव, रवि निर्वान, डाकुवर सिंह साहू, केशव साहू, सूरज पासवान, पवन यादव, अशुतोष खरे, विशु देवांगन, धर्मेंद्र पटेल,अजय सिन्हा, वतं जलि गोस्वामी, उमेश कंडरा, वसीम खिलची शेख सोहेल, मिथलेश साहू, संजू साहू साथ में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

टी एस बाबा सिंहदेव- गृहमंत्री के बयान से अपराधियों को मिलेगा हौसला

लगातार प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया. बलरामपुर जिले में थाने से चंद दूरी पर मात्र 20 मिनट में 5 बदमाश द्वारा बीजेपी पार्षद की ज्वेलरी शाप मे हुए करोड़ों रुपये की लूट के मामले पर चिंता जताते हुए बाबा ने गृहमंत्री विजय शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए इस मुद्दे पर उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा की. इतना ही नहीं बाबा ने कानून व्यवस्था की नाकामयाबी के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया और सरगुजा में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल..
बाबा के इस बयान एसपी कॉन्फ्रेंस से पहले टी एस के बयान से प्रशासन सतर्क .! और कयास लगाए जा रहे है कल इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री कांफ्रेस में भी हो सकती है चर्चा...

सरगुजा जिले समेत पूरे संभाग में लगतार अव्यवस्थाओं का आलम है. जिस पर भाजपा सरकार मौन धारण कर सरकार द्वारा कोई भी उचित फैसला नही लिया जा रहा है. बात सरगुजा संभाग के आम नागरिकों के सामने आ रही रोजाना परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा जिले सहित पूरे सम्भाग में लगतार अव्यवस्थाओं को लेकर आम नागरिको से रुबरु होकर समस्याओं के समाधान के लिए अपना बात रखते हैं. और समाधान की कोशिश करते हैं.
सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की बिगडती हालत के साथ ही संभाग के शहर से लेकर गांव के सड़को को लेकर आये दिन कोई न कोई खबर मिलती रहती है. जिसको लेकर काग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया.
अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मै इस मत मेें था कि विष्णुदेव सरकार के 1 साल के कार्यकाल के बाद ही उनके कामकाज पर टीका टिप्पणी करुंगा. लेकिन प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था की हालत और प्रशासन की निष्क्रीयता ने समय से पहले बोलने को मजबूर कर दिया.
उन्होंने यह आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश के साथ ही साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है. अपराधियों के हौसले बुलंद है. वे रामानुजगंज के बीच बाजार में हथियारों के बल पर दिनदहाडे ज्वैलरी शॉप में करोडों की लूट करते हैं. उसके बाद मोटरसायकल से छत्तीसगढ की सीमा को पार कर झारखंड चले जाते हैं. और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है.
उन्होंने सरगुजा संभाग में घटित अपराधों जिनमें अक्षत हत्याकांड, संदीप लकडा हत्याकांड, अम्बिकापुर में करोडों की सेंधमारी, सिलसिला गांव की औद्योगिक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा किए छत्तीसगढ राज्य निर्माण के बाद कानून व्यवस्था की इतनी बतदतर हालत कभी नहीं रही.
रायपुर में उद्योगपतियों पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में अब संगठित अपराध बढता जा रहा है. उन्होंने कानून व्यवस्था की बदतर हालत को लेकर लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था खुद करें. राज्य सरकारए पुलिस या प्रशासन का नियंत्रण अपराधियों पर नहीं रह गया है.
उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रदेश की सरकार या प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है. यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सरकार चल भी रही है या प्रदेश की सरकार को इस तरह से कहीं से चलाया जा रहा है. कोई भी विभाग अपना काम नहीं कर रहा है. विभागों में फाईलें मूव नहीं हो रही हैं. आम जनता असमंजस की हालत में है. उसके आवेदन फाईलों में दबे पडे हैं. उनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है. वास्तव में प्रदेश की जनता सरकार की उदासीनता से हैरान व परेशान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अचानक सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी कमीशनखोरी के लिए किया गया -रामकृष्ण ध्रुव

गरियाबंद : सीमेंट के दाम में अचानक बढ़ोत्तरी के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस का आरोप है कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा कमीशनखोरी व मुनाफाखोरी के लिये सीमेंट की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है.
सीमेंट की कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है सीमेंट उत्पादन के लिये तमाम कचरा माल, कोयला, लाइमस्टोन, जमीन व बिजली सब छत्तीसगढ़ का है. और छत्तीसगढ़ के लोगों को ही महंगे दामों पर सीमेंट खरीदने मजबूर किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. जहां हर महीने करीब 30 लाख टन से ज्यादा सीमेंट का उत्पादन होता है. पहले केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा 28 प्रतिशत का भारी भरकम जीएसटी लगाया गया और अब साय सरकार के संरक्षण में कीमतों में अचानक बढ़ोत्तरी जनता के साथ अन्याय है.
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में भवन निर्माण सीमेंट के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा सीमेंट पर किये गए मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की. सामग्रियों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है. स्टील की कीमतें दुगना हो गई है. और अब सीमेंट के दाम में प्रति बोरी 50 रुपये की वृद्धि से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के अपने घर के सपने पर चोट लगी है. पीएम आवास योजना पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय सीमेंट, स्टील व रेत के दाम नियंत्रित थे इसी तरह डीजल, पेट्रोल, जमीन की रजिस्ट्री, बिजली बिल में भी भाजपा सरकार की मनमानी चल रही है. कांग्रेस की मांग है कि सीमेंट में 50 रुपये की मूल्य वृद्धि वापस लेकर सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तय सूची में शामिल किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मुख्यमंत्री जी जुआ और सट्टा से पर- डे कितना लग रहा “विष्णुभोग” -शैलेश पाण्डेय

बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में खुलेआम जुआ और सट्टा चल रहा है और अपराधी खुलेआम पुलिस और सरकार पर उंची आवाज में पैसा देने का आरोप लगा रहे हैं. आए दिन बिलासपुर में जुआ और सट्टे की खबरें मीडिया में आ रही है और नाकाम सरकार कुछ नहीं कर पा रही है और यही नहीं ज़िले में बढ़ते अपराध सरकार की क़ानून व्यवस्था पर और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आख़िर कब बंद होंगे अपराध? जुआ का जाल बेख़ोफ़ फल फूल रहा है. और कई ज़िलों में तो टेंट लगाकर जुआ और सट्टा खिलाया जा रहा है! जुआ और सट्टा और नशा ये सब बिलासपुर में वारदातों को बढ़ा रहे हैं. और बिलासपुर की क़ानून व्यवस्था इन्ही कारणों से कमजोर पड़ रही है.
बिलासपुर में कल भी चाकू बाजी की वारदात हुई और रोजाना चाकू चलने की घटनाएँ अब बिलासपुर में आम हो गई है. आख़िर इतने चाकू आते कहां से हैं और इस प्रतरह से खुलेआम चाकू चलाने की घटनाएँ क्यों हो रही हैं. पुलिस का डर कहां चला गया? और पुलिस इतनी बेबस क्यों हो गई है? क्या कारण है?
हत्या बिलासपुर में ऐसे हो रही है जैसे आम बात हो. और खुले आम नागरिकों पर धारदार हथियार से उनकी हत्या की जा रही है. दुष्कर्म के मामले बिलासपुर में बढ़ते जा रहे हैं. और मासूम बच्चियों को शिकार बनाया जा रहा है. यानि मासूम बच्चियों की सुरक्षा भी नहीं हो पा रही है. कुल मिलाकर बिलासपुर में जुर्म बढ़ते जा रहे हैं. और इस वक़्त बिलासपुर जुर्म के मामले में प्रदेश में शीर्ष पर है.
सरकार और सरकार के जिन्मेदार लोग सिर्फ यही राग अलाप रहे हैं कि जुर्म कांग्रेस के कार्यकाल में ज्यादा था. और अभी कम है यानि कहना क्या चाह रहे है कि अभी जुर्मऔर बढ़ेंगे? ये जवाब बहुत ही राजनीतिक है. और जनता के लिए खतरे की बात है. अपराध मुक्त का दावा करने वाले विधायक जी वोट लेने के लिए जनता को झांसा दिए और उसके बाद जनता कन्नी काट लिए क्यों?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कानून व्यवस्था तथा बलौदाबाजार मामले में राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

रायपुर : बलौदाबाजार आगजनी और लचर व बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर ध्यानाकर्षण के लिये कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला और ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस ने निर्दोषजनों की निःशर्त रिहाई एवं प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. साथ ही राज्यपाल से आग्रह किया है कि बलौदाबाजार मामले की हाईकोर्ट जज की देखरेख में निष्पक्ष जांच करायी जाए या सतनामी समाज की मंशानुरुप पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराई जाए.
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. अपनी नाकामी छिपाने लगातार सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी को निशाना बना रही है. बलौदाबाजार में घटित पूज्य जैतखाम को काटे जाने मामले में सतनामी समाज को आज तक इंसाफ नहीं मिला है. जो कि बेहद गंभीर विषय है. साथ ही कलेक्टर परिसर में घटित आगजनी की भयावह घटना घोर प्रशासनिक चूक और सरकार के उदासीनता का नतीजा था.
कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा एवं अन्य कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना किसी सबुत कई धाराओं में जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया गया. पुलिस द्वारा जिसके बाद ना ही कार्यवाही आगे बढ़ाई गई. ना आज तक कांग्रेसजनों और सतनामी समाज के निर्दोष गिरफ्तार किये गये लोगों का चालान पेश किया गया है. सभा स्थल पर दोनों राजनैतिक दल सहित सतनामी समाज के नेता मौजूद थे. लेकिन भाजपा समर्थित पीएचई ठेकेदार अजगल्ले और भाजपा के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े और अन्य भाजपा पदाधिकारी, नेताओं की भूमिका संदिग्ध रही है.
महिलाओं पर बढ़े अपराध
वर्तमान में प्रदेश में महिलाओं से जुड़े अपराध, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार, स्कूली छात्राओं के साथ छेड़‌छाड़, नाबालिग बच्चियों का लैंगिक शोषण, जैसी घटनाए लगातार बढ़ रही है. जिससे प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. वहीं ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं. जहां पीड़िता को इंसाफ दिलाने के बजाय पुलिस मामले में लीपापोती करती है. बल्कि घटना को दबाए जाने दबाव बनाया जा रहा है. प्रदेश के सरकारी हॉस्टल, छात्रावास भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है. वहीं सरकार द्वारा हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने और अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्वक कार्यवाही करने के लिए फर्जी एफआईआर दर्ज की जा रही है.
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमितेष शुक्ल, विधायक लखेश्वर बघेल, महापौर एजाज ढेबर, रायपुर सभापति प्रमोद दुबे, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष पीआर खुंटे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb