नगर निगम के टेंडर प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार की कलेक्टर से की शिकायत, निविदा पत्र प्राप्ति के लिए रसीद काटने की बदल दी तारीख
Complained to the collector about the corruption in the tender process of the Municipal Corporation the date of issuing the receipt for receiving the tender letter was changed
दुर्ग : नगर निगम दुर्ग में कई कार्यों के लिए टेंडर जारी किया गया था. जिसके लिए सैकड़ों आवेदन निगम कार्यालय में आए. लेकिन निगम केअधिकारियों द्वारा अपरिहार्य कारण बताते हुए निविदा पत्र प्राप्ति के लिए रसीद काटने की तारीख बदल दी गई.
सरकार के एक पंजीकृत ठेकदार ने इस विषय में सीधे कलेक्टर को शिकायत करते हुए कहा कि निगम के कार्यपालन अभियंता गोस्वामी सिर्फ अपने द्वारा तय ठेकेदारों को हो निविदा पत्र प्राप्त करने के लिए रसीद देने की बात कहते हुए बाकी ठेकदारों को अगले टेंडर में आने की सलाह दी है.
ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
इस बारे में जब ठेकदार ने दुर्ग नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से बात की गई तो उन्होंने इस विषय पर कार्यपालन अभियंता गोस्वामी से बात करने कहा.
टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों पर लगाया आरोप
ठेकदार ने अपने शिकायत में कहा है कि टेंडर प्रक्रिया में किसे काम देना है और किस काम नहीं देना है निगम के कार्यपालन अभियंता गोस्वामी द्वारा तय किया जा रहा है और आयुक्त इस विषय में चुप्पी साधे हुए है और ठेकदारों को लिखित में शिकायत करने सलाह दे रहे हैं और दुर्ग नगर निगम के महापौर खुद को इस बारे में असहाय बता रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



