बांध में डूबा युवक, नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से तलाश जारी, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
Youth drowns in dam; goes missing while bathing. Search operation underway with the help of SDRF and police. Family members are inconsolable, and a pall of gloom has descended upon the village.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में भोरमदेव इलाके के सरोधा बांध में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निषाद पारा निवासी शुभम मल्लाह पिता सोनू मल्लाह उम्र 19 साल नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची.
गोताखोर दल बांध के विभिन्न हिस्सों में लगातार तलाश कर रहा है. बारिश और शाम ढलने के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है. अंधेरा होने पर सुरक्षा कारणों से रात में अभियान रोकना पड़ता है. फिलहाल शुभम का कोई सुराग नहीं मिला है.
हादसे के बाद से शुभम के माता-पिता व परिजन बांध किनारे बिलखते हुए बेटे के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे हैं. पूरे निषाद पारा में मातम पसरा है.
हादसे की बड़ी वजहें:
1. अचानक गहराई: बांध में कुछ स्थानों पर गहराई एकदम बढ़ जाती है.
2. सुरक्षा की कमी: जलाशय के पास चेतावनी बोर्ड व बैरिकेडिंग न होने से हादसों की आशंका बनी रहती है.
3. जागरूकता का अभाव: स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर युवा गहराई का अंदाजा लगाए बिना पानी में उतर जाते हैं.
प्रशासन की अपील:
कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि बांध-तालाब के खतरनाक व गहरे हिस्सों में नहाने से बचें। रेस्क्यू कार्य में बाधा न डालें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



