नकली नोट लेकर आइसक्रीम खाने गया युवक, दुकानदार ने बुला लिया पुलिस, जाली नोटों के साथ आरोपी नरेंद्र गिरफ्तार
A young man went to eat ice cream with a fake note, the shopkeeper called the police, the accused Narendra was arrested with fake notes
भिलाई : दुर्ग जिले में एक युवक 29 नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है. आरोपी नकली नोट लेकर एक बेकरी में आइसक्रीम खाने गया था. लेकिन दुकानदार को शक होने पर अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसने पुलिस को बुला लिया. मामला पुरानी भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है. यह मामला चरोदा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुरानी भिलाई पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. चरोदा ज्योति विद्यालय के पास स्थित जलाराम बेकरी में आरोपी नरेद्र सिंह बेकरी में आइसक्रीम खरीदने के बहाने पहुंचा और दुकानदार को 500 रुपए का नकली नोट दिया.
नोट की गुणवत्ता पर शक होने पर दुकानदार ने उसे बातों में उलझाए रखा और फौरन पुलिस को खबर दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और नरेद्र की तलाशी ली तो उसकी जेब से 500 रुपए के 18 नकली नोट और 200 रुपए के 11 नकली नोट बरामद किए गए.
कुल मिलाकर युवक के पास से नकली नोटों की तादाद 29 रही. आरोपी नरेद्र महासमुंद निवासी है और पहले भी इसी इलाके में नकली नोट चलाने की कोशिश कर चुका है. लेकिन इस बार दुकानदार की सतर्कता और सूझबूझ के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक आरोपी नरेद्र काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है. जो छोटे दुकानदारों को निशाना बनाकर नकली नोट चलाने की फिराक में था. पुलिस का मानना है कि आरोपी नरेद्र किसी बड़े गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



