पुरानी रंजिश में घर में घुसकर चाकू, लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से हमला करने वाले एक नाबालिग समेत चार बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार आरोपी की तलाश जारी
Four miscreants—including a minor—arrested for barging into a house and attacking the occupants with knives, iron rods, sticks, and bricks due to an old enmity; search underway for one absconding accused.
धमतरी : पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर चाकू, लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग में लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर की रात दानीटोला निवासी गुलशन साहू के घर आरोपी रितेश ध्रुव और राम साहू ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला किया. इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और चाकू, लोहे की रॉड, डंडे व ईंट से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया. वारदात में गुलशन साहू, उसके भाई और पिता को चोटें आईं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 243/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल से सबूत जुटाए गए.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रितेश कुमार ध्रुव, आलेख रामटेके, राम साहू और चन्द्रेश्वर उर्फ गोलू धुरी को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे की रॉड, खून लगा लकड़ी का डंडा और ईंट के टुकड़े बरामद किए गए.
चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. जबकि बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है.
आरोपी
रितेश कुमार ध्रुव पिता मातम सिंह ध्रुव उम्र 19 साल निवासी- भक्तिन गुढ़ी बैगापारा दानीटोला धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
आलेख रामटेके पिता स्व सूरज रामटेके उम्र 18 साल 4 महिना निवासी- महारापारा दानीटोला धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
राम साहू पिता गिरवर साहू उम्र 19 साल निवासी- बरपारा दानीटोला धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
चन्द्रेश्वर उर्फ गोलू धुरी पिता दशरथ सिंह धुरी उम्र 26 साल निवासी- दानीटोला स्कूल पारा वार्ड नम्बर 19 धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
1 नाबालिग
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



