गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस की हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस

Seeing her in an objectionable position with a stranger he attacked his wife with a stick and killed her husband in police custody police engaged in investigation

गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस की हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : गरियाबंद जिले की मैनपुर विकासखंड क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आ रही है. जिसमें चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस द्वारा पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अडगडी में एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया.
मामला गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. जिसकी जानकारी आज शुक्रवार दूसरे दिन लगने पर शोभा पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर जांच किया जा रहा है. साथ ही मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर लाया गया. 
गुरुवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. दोपहर को जब एक पति घर पहुंचे तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गए. और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. नवाखाई पर्व होने की वजह से गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी और शुक्रवार को इसकी जानकारी शोभा थाना को दिया गया. शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा आज शुक्रवार को फौरन द्वारा घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच किया जा रहा है और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीओपी पुलिस मैनपुर बाजीलाल सिंह बताया की घटना शोभा थाना क्षेत्र ग्राम अडगडी की है. पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है. पुलिस द्वारा उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. अभी कार्रवाई चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पत्नी के मेला देखने जाने से था नाराज पति ने उतारा बीवी को मौत के घाट

सरगुजा/मैनपाट : सरगुजा जिले के मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम उरंगा में पति ने पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना के समय गांव के कुछ लोगों के साथ पति-पत्नी भी हाथियों से बचाव के लिए पक्के घर की छत पर सोने गए थे. पति की हरकतों को देख ज्यादातर लोग छत से नीचे उतर गए थे. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. पति की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पत्नी बिना बताए गणेश पंडाल में गई थी.
मैनपाट के ग्राम उरंगा सहित आसपास के कई ग्राम हाथियों से प्रभावित है. हाथी प्रभावित गांवों के लोग इन दोनों हाथियों से बचने के लिए आसपास के पक्के मकान की छत पर सोते हैं. गुरुवार की रात को गांव के संतराम, राजकुमार और अन्य लोग हाथी के डर से एक व्यक्ति के मकान के छत पर सो रहे थे. भोर में गांव का ही श्रीराम मांझी अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ उसी मकान के छत में सोने आया था. उसने अपने हाथ में टांगी रखा था. आरोपित श्रीराम मांझी पत्नी धुनी बाई को आस- पास पूजा पाठ में नही जाने धमकी दे रहा था.
हाथ में रखे टांगी को इधर-उधर घूमा कर वह भय का माहौल बना रहा था.। इससे भयभीत ज्यादातर लोग छत से नीचे उतर गए थे. श्रीराम मांझी अपनी पत्नी व बच्चे के साथ छत पर ही था. भोर में ही उसने पत्नी की टांगी से वारकर हत्या कर दी. सुबह जब गांववालों को घटना की जानकारी मिली तो सभी घटनास्थल पहुंचे. छत पर महिला की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी. उसके गर्दन में गंभीर चोट लगी थी. आसपास खून बिखरा पड़ा हुआ था. पुलिस ने आरोपित पति श्रीराम मांझी को थोड़ी देर बाद ही पकड़ लिया. आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त किया गया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb