युक्तियुक्तकरण के मुद्दे पर शिक्षा सचिव से लंबी वार्ता असफल, सरकार झुकने के मूड में नहीं, शिक्षा व्यवस्था का अस्तित्व खतरे में -फेडरेशन

Long talks with the Education Secretary on the issue of rationalization failed the government is in no mood to bow down the existence of the education system is in danger - Federation

युक्तियुक्तकरण के मुद्दे पर शिक्षा सचिव से लंबी वार्ता असफल, सरकार झुकने के मूड में नहीं, शिक्षा व्यवस्था का अस्तित्व खतरे में -फेडरेशन

रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की पहल पर शिक्षा सचिव ने फेडरेशन को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, चंद्रशेखर तिवारी, छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, संयुक्त शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष केदार जैन, प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांताध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, शालेय शिक्षक प्रधानपाठक संघ प्रांताध्यक्ष मनोज साहू ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर बताया कि पहले विभाग में समस्त पदों पर पदोन्नति किया जाए. उसके बाद युक्तियुक्तकरण में विसंगतियों में संशोधन करने बाद युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए. स्कूलों की मर्ज करने की कार्यवाही का विरोध कर निरस्त करने की मांग किया गया और 2008 के सेटअप को यथावत रखने की मांग की गई.
फेडरेशन के इस सुझाव पर शिक्षा सचिव का स्पष्ट अभिमत नही दिया. फेडरेशन के कहना है कि शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त विषय अध्यापन से वंचित करने वाले युक्तियुक्तकरण नीति पर फैसला नहीं लिया गया तो आगामी 16 सितंबर को युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में नया रायपुर में धरना, प्रदर्शन होगा.
सभी शिक्षक अपने अस्तित्व की लड़ाई में 16 सितंबर की धरना, प्रदर्शन, रैली में अपना उपस्थिति देंगे. आदोंलन के बारे में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध सभी शैक्षिक संगठनों का जल्द मीटिंग फेडरेशन की प्रांतीय कार्यालय में होगी. जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी.
इस वार्ता में प्रमुख रुप से फेडरेशन के कृष्ण कुमार नवरंग, सुरेश वर्मा, विक्रम राय, चेतन बघेल, डॉ भूपेंद्र गिलहरे, राजकुमार नारंग, छोटे लाल साहू, कीर्ति ठाकुर, मुन्ना मनहरे आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb