भूतबेड़ा में दर्दनाक हादसा, तोता पकड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत, सिर के बल गिरने से गई जान, गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
Tragic accident in Bhootbeda, tragic death of a young man who climbed a tree to catch a parrot, died after falling headlong, wave of mourning in the village, police engaged in investigation.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजपडाव क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम भूतबेड़ा से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है. एक युवक पेड़ पर तोता पकड़ने के लिए चढ़ा था कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण नीचे सिर के बल जमीन पर गिरा और सिर और कान से ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई. जिसका मैनपुर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौंप दिया गया और मामले की जांँच किया जा रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर भूतबेड़ा में एक युवक लिकेश कुमार नेताम पिता कैलाश नेताम उम्र करीब 23 साल रविवार सुबह 8 बजे के आसपास पेड़ पर तोता निकालने के लिए चढ़ा हुआ था कि पैर फिसल गया. और बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से जमीन पर गिर गया जिससे उसके सिर और कान से अत्यधिक खून बहने की वजह से युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
मैनपुर में डॉक्टर के द्वारा पोस्त्मर्तम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



