NHM में वित्तीय अनियमितता, तीन अधिकारियों पर एक्शन, श्रृंगार दान खरीदी में गड़बड़ी, जांच के बाद DPM-DAM और DTC की सेवा खत्म, चर्चाओं का दौर तेज
Financial irregularities in NHM; action taken against three officials. Following an investigation into discrepancies regarding the procurement of 'Shringar Daan' kits, the services of the DPM, DAM, and DTC have been terminated, sparking widespread speculation.
कोंडागांव : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में निविदा और खरीदी की प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. शासन ने तीन अधिकारियों की सेवाएं खत्म कर दी हैं, जिससे जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) भावना महिलवार, जिला लेखा प्रबंधक (DAM) शीतल ताम्रकार एवं जिला टीकाकरण समन्वयक (DTC) दिलीप मधुकर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं खत्म कर दी गई हैं. बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कई कार्यक्रमों के तहत वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान हुई निविदा और क्रय प्रक्रियाओं की जांच कराई गई थी।
चार सदस्यीय टीम ने की जांच
जांच में नियमों की अवहेलना एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए. इस मामले की जांच वित्त नियंत्रक की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा की गई. जांच रिपोर्ट में तीनों अधिकारियों को दोषी पाए जाने के बाद राज्य कार्यालय ने कार्रवाई के आदेश जारी किए.
उप संचालक ने अधिकारियों की सेवाएं की खत्म
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप संचालक अजय शंकर कन्नौजे द्वारा जारी आदेश के तहत उक्त अधिकारियों की सेवाएं खत्म की गई हैं. इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



