भागकर शादी के बाद मचा कोहराम, नाराज लड़की पक्ष ने लड़के के घर पर बोला धावा, कार में तोड़फोड़, तनाव का माहौल, वीडियो वायरल, अतिरिक्त बल तैनात

Chaos erupts after a runaway marriage; angry girl's family attacks groom's home, vandalizes car, tension mounts, video goes viral, and additional forces deployed.

भागकर शादी के बाद मचा कोहराम, नाराज लड़की पक्ष ने लड़के के घर पर बोला धावा, कार में तोड़फोड़, तनाव का माहौल, वीडियो वायरल, अतिरिक्त बल तैनात

सुकमा : विवाद शुक्रवार शाम अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. प्रेमी जोड़े के घर से भागकर शादी करने के बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए. आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे और वहां जमकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की. माहौल इतना बिगड़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और एक कार के शीशे भी तोड़ दिए गए.
भागकर शादी के बाद भड़का विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे. परिवारों की सहमति नहीं मिलने पर दोनों ने घर छोड़कर शादी कर ली. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. शाम होते-होते मामला हिंसक हो गया.
चश्मदीदों ने बताया कि लड़की पक्ष के कई लोग लड़के के घर पहुंचे. वहां पहले तेज बहस हुई. फिर अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ ही मिनटों में लोग एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते नजर आए. आसपास खड़े लोग डर के कारण घरों के अंदर चले गए. सड़क पर चीख-पुकार गूंज रही थी. बच्चे रोने लगे थे। ऐसा लग रहा था कि छोटी सी बात किसी बड़े हादसे में बदल जाएगी. एक स्थानीय दुकानदार ने बताया.
कार में तोड़फोड़, वीडियो वायरल
विवाद के दौरान एक कार को भी नुकसान पहुंचाया गया. वीडियो में कुछ लोग वाहन के शीशे तोड़ते नजर आ रहे हैं. घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t