मोबाइल पर दोस्ती के बाद ब्वायफ्रेंड पहुंचा धमतरी, पत्नी की बाहों में देख पति ने प्रेमी को टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी योगेंद्र गिरफ्तार

After striking up a friendship over the mobile phone, a boyfriend arrived in Dhamtari; upon finding him in his wife's arms, the husband killed the lover by striking him with an axe—accused Yogendra has been arrested.

मोबाइल पर दोस्ती के बाद ब्वायफ्रेंड पहुंचा धमतरी, पत्नी की बाहों में देख पति ने प्रेमी को टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी योगेंद्र गिरफ्तार

धमतरी/केरेगांव/बाजार कुर्रीडीह : धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजार कुर्रीडीह में अवैध संबंध के शक में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी के साथ युवक को घर में देखकर पति ने गुस्से में टंगिया से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.  यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान बाजार कुर्रीडीह निवासी पूर्णिमा सोरी उम्र 31 साल से मोबाइल फोन के जरिए हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई.
बताया जा रहा है कि बुधवार को शंकर सूर्यवंशी महिला से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा. रात के समय वह महिला के घर पर मौजूद था. इसी दौरान महिला का पति योगेंद्र सोरी भी घर था. अचानक उसकी नींद खुली तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में टंगिया से युवक पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल शंकर सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी पति योगेंद्र सोरी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.
जांच में यह बात सामने आई कि करीब 15 दिन पहले महिला अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर सूर्यवंशी के घर मंदसौर गई थी. वहां चार-पांच दिन रुकने के बाद वह वापस अपने पति के पास गांव लौटी. इसके बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और मृतक समय-समय पर आरोपी की पत्नी से मिलने धमतरी आता रहता था.
8 जुलाई की शाम करीब 7 बजे शंकर सूर्यवंशी एक बार फिर आरोपी की पत्नी से मिलने बाजार कुर्रीडीह पहुंचा. रात में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया. इसके बाद घर के एक ही हॉल में पूर्णिमा, उसका पति योगेंद्र सोरी, दोनों बच्चे और शंकर सूर्यवंशी सो गए. बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे योगेंद्र सोरी की नींद खुली. पत्नी के प्रेमी को अपने घर में सोता देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शंकर सूर्यवंशी के गले पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में शंकर गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?