तीन दिन पहले हत्या के आरोप में जेल पहुंचे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

The prisoner who arrived in jail three days ago on charges of murder died under suspicious circumstances creating panic in the jail administration

तीन दिन पहले हत्या के आरोप में जेल पहुंचे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के जेल में विचाराधीन बंदी की मौत हो गई. इस मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृत कैदी को हत्या के आरोप में 12 अगस्त को जेल लाया गया था. उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 3(5) बी एन एस के तहत बंदी बनाया गया था. जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जेल प्रशासन ने मृतक के शव को पीएम के लिए रायपुर भेज दिया. पीएम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा.
जेल प्रशासन के अनुसार, कैदी नीरज भोई उम्र 25 साल नशे का आदी था और जेल में नशे की आपूर्ति नहीं मिलने पर वह कई अन्य बंदियों को दांत से काट चुका था. इसके चलते उसे हथकड़ी में रखा गया था. 14 अगस्त की रात नीरज अचानक अचेत हो गया. और उसे फौरन मेडिकल कॉलेज भेजा गया. वहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया.
मृतक के शरीर पर हाथ और पैरों पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं. जिससे उसकी संदिग्ध हालत में मौत को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन ने मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर भेज दिया.
जेलर ने बताया कि नीरज भोई की मौत की वजह नशे की लत और उसके द्वारा की गई हिंसा हो सकती है. लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी. जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरु कर दी है और मृतक के परिवार को मामले की जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb