नाबालिग बालक का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे, पैसा नहीं दिया तो धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Minor boy stopped on the way and asked for money to drink liquor if money was not given then attacked with sharp weapon two accused arrested

नाबालिग बालक का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे, पैसा नहीं दिया तो धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : नाबालिग प्रार्थी ने 10 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 अगस्त 2024 के रात करीब 10:30 बजे वह गैरेज से अपने घर जा रहा था. जबड़ानाला के पास पहुंचा था कि आशुतोष साहू उर्फ शूटर और प्रकाश निर्मलकर इसे रुकवाए और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे. जिन्हे पैसा देने के लिए मना करने पर आरोपियों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए किसी धारदार वस्तु से इसके पीछे में मारा है.
प्रार्थी के इस रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के बारे में फौरन पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया. जिनके द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
जिनके निर्देशानुसार ASP उमेश कश्यप और CSP सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा TI तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी आशुतोष साहू उर्फ शूटर और प्रकाश निर्मलकर को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना कबुल किया. जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
नाबालिग किशोर अपने और अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए गेराज में काम करता है. लेकिन इलाके के निठल्ले बदमाश उसके खून पसीने की कमाई से मुफ्त में शराब पीना चाहते थे और ऐसा नहीं होने पर उन्हें गुस्सा भी आ गया. सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाला नाबालिग 9 तारीख की रात गैरेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था. जब वह झगड़ा नाला के पास पहुंचा तो उसे आशुतोष साहू उर्फ़ शूटर और प्रकाश निर्मलकर ने रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब नाबालिग ने पैसे देने से मना कर दिया तो इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb