छुरा में तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल, धमतरी जिले से तीन दंतैल हाथी लौटे गरियाबंद
Leopard attacked an elderly woman in Chhura admitted to hospital in injured condition atmosphere of panic in the area three tusked elephants returned from Dhamtari district Gariaband
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम सरायपाली में शनिवार सुबह तेंदुआ के हमले से एक 60 साल की बुजुर्ज महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. महिला सुबह करीब 5:30 बजे अपने खेत जा रही थी. इस दरम्यान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. महिला ने शोर मचाया तो आज पास के ग्रामीण पहुंचे और तेंदुआ को भगाया. तब तक महिला बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी. उसे गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला छुरा क्षेत्र के ग्राम सरायपाली का है.
मिली जानकारी मुताबिक ग्राम सरायपाली की रहने वाले तुलसी बाई गोंड़ पति स्व जेठूराम गोंड़ रोज सुबह की तरह अपने खेत जा रही थी. तभी जंगल के पास तेंदुआ ने हमला कर दिया. तेंदुआ के हमले से महिला ने शोर मचाया. शोर शराबा सुन ग्रामीण पहुंचे. घायल महिला की नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां से बेहतर इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
इधर, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है
वन विभाग ने मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल और खेत में अकेले ना जाने तथा जरुरी होने पर साथ में डंडा लेकर जाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह और शाम के समय इसका विशेष ध्यान रखें. इसके अलावा महिला को प्रांभिक इलाज के लिए तीन हजार की सहायता राशि प्रदान की है. फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है.
छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू ने कहा की जंगल क्षेत्र से जुड़ी होने की वजह से तेंदुआ अक्सर गांव की सीमा क्षेत्र में पहुंच जाता है. ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइए दी गई है. महिला को इलाज के लिए ₹3000 की प्रारंभिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी जिले से तीन दंतैल हाथी लौटे गरियाबंद
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में इस समय हाथियों का भयंकर आतंक हो गया है नेशनल हाईवे को पार करते हुए क्षेत्र के गांव की ओर आगे बढ़ रहा तीन हाथी पांडुका वन परिक्षेत्र के दर्जनों गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन विभाग की टीम तीनों हाथियों पर नजर रखे हुए हैं.
कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे के आवागमन को बंद किया गया था. बता दें कि तीन दंतैल हाथी धमतरी क्षेत्र से निकलकर पांडुका वन परिक्षेत्र पहुंच गये हैं. वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार निगरानी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



