तालाब में डूब रही पोती को बचाने की कोशिश में दादा-पोती की डूबकर मौत, परिवार में पसरा मातम, नहाने गए युवक की धमतरी में गई जान
Grandfather and granddaughter drowned while trying to save their granddaughter who was drowning in the pond mourning spread in the family a young man who had gone to bathe died in Dhamtari
तालाब में डूब रही पोती को बचाने की कोशिश में दादा-पोती की डूबकर मौत, परिवार में पसरा मातम
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में में गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में नहाने के दौरान दादा-पोती तालाब में डूूब गए. किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दरअसल पोती को तालाब में डूबते देख दादा पानी में उसे बचाने उतरा था. लेकिन वह भी डूब गया.
मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु घोष उम्र 65 साल गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित घोष मोहल्ले में रहता था. वह शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे 11 साल की पोती पायल घोष के साथ मोहल्ले के तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान पोती पानी में डूबने लगी.
पोती को डूबता देख दादा बचाने के लिए तालाब में उतर गया. इस दौरान वह भी डूबने लगा. आस-पास के लोगों ने देखा तो दोनों को किसी तरह तालाब से बाहर निकाला. इस दौरान दोनों की हालत नाजुक थी.
तालाब से बाहर निकालने के बाद मोहल्ले वासियों व परिजनों द्वारा दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना में दादा-पोती की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नहाने गए युवक की धमतरी में गई जान
धमतरी/ नगरी/बिरगुडी : धमतरी जिले में गुरुवार को नहाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. बता दें नगरी ब्लॉक के ग्राम बिरगुडी में एक व्यक्ति तालाब में नहाने गया हुआ था तभी नहाने के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक लखन यादव पिता धनराज यादव उम्र 45 बिरगुड़ी के अटक चौक के पास का निवासी है गुरुवार की सुबह बिरगुड़ी में अटल चौक के पास तालाब में नहाने गया हुआ था. घर वापस नही आने पर मृतक की पत्नी तालाब में व्यक्ति को खोजने पहुंची तो उसकी कपड़े तालाब के किनारे मौजूद थे लेकिन व्यक्ति के दिखाई न देने पर पत्नी को शंका हुई. शंका होने पर परिजनों के द्वारा तालाब का रेस्क्यू किया गया और बॉडी तालाब के अंदर फसा मिला.
वही परिजनों का कहना है व्यक्ति को बीपी और शुगर की परेशानी थी. जिस वजह से व्यक्ति को अचानक दौरे पड़ते थे. उसके बाद ग्रामीणों मदद से व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया.
ग्रामीणों ने इसकी खबर सिहावा पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी. खबर मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया. जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



