अग्निकांड का हुआ खुलासा, बदले की रंजिश में बाइक में आग लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी

The fire incident was revealed, the police succeeded in arresting three accused who set the bike on fire due to revenge

अग्निकांड का हुआ खुलासा, बदले की रंजिश में बाइक में आग लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में खरसिया के शुभम लॉज के बाहर खड़ी दो वाहनों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुरानी रंजिश की वजह से अनिश अग्रवाल उम्र 24 साल ने अपने दो साथियों अमृत ठाकुर उम्र 20 साल और आकाश सूर्यवंशी उम्र 24 साल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों को उनके गृह नगरों से हिरासत में लेकर लाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी केशव छपारिया ने 16 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके लॉज के नीचे खड़ी हीरो मेस्ट्रो स्कूटी और लॉज में ठहरे गुरदीप सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को किसी ने रात करीब 12:20 बजे आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. जिनकी कुल कीमत ₹1,15,000 थी.
इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 768/24 धारा 324 (5), बीएनएस. का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया.
इस जांच में घटना के समय मुख्य आरोपी अनिश अग्रवाल का लोकेशन खरसिया के आसपास पाया गया. पुलिस की टीम ने उसे उसके निवास स्थान बेमेतरा से हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपने साथियों अमृत ठाकुर और आकाश सूर्यवंशी का नाम उजागर किया. जिन्हें भी उनके गृह ग्राम में पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा.
अनिश अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रार्थी से रकम और सामान वापस न मिलने की रंजिश में उसने बदले की नीयत से यह साजिश रची. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर के पास स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाई. ताकि टंकी फटने से बड़ा नुकसान हो सके.
गिरफ्तार आरोपी:
1. अनिश अग्रवाल पिता सुनील अग्रवाल उम्र 24 साल, निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा
2. अमृत ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र 20 साल, निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा
3. आकाश सूर्यवंशी पिता बैशाखू सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI