बिरनपुर में पेचकस से हमला, एक की मौत, तीन घायल, लाश को रखकर प्रदर्शन, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग, आरोपी अशोक साहू गिरफ्तार
Attack with screwdriver in Biranpur one dead three injured protest over dead body demand for compensation and government job accused Ashok Sahu arrested
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में एक बार फिर हत्या हो गई है. युवक ने चार ग्रामीणों को चाकू मार दिया. चाकू लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं तीजू साहू, उत्तरा साहू, दुकलहा साहू गंभीर रुप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृत युवक के परिजनों ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन किया. मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है.
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था. इसमें रोहित साहू उम्र 42 साल गंभीर रुप से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू पिता भोंको साहू उर्फ मेहत्तर साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम बिरनपुर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.
घटना के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की मांग की कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. इसके साथ ही आरोपी युवक को फांसी दी जाए.
ग्रामीणों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किए जाने से गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई. इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



