दो दिन से लापता युवक का महानदी में बोरी में मिला सिर कटा शव, इलाके में फैली सनसनी, हिरासत में संदेही, जांच में जुटी पुलिस

Decapitated body of a youth missing for two days found in a sack in Mahanadi sensation spread in the area suspect in custody police engaged in investigation

दो दिन से लापता युवक का महानदी में बोरी में मिला सिर कटा शव, इलाके में फैली सनसनी, हिरासत में संदेही, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम महानदी किनारे खून से सनी बोरा में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक का नाम संतोष कश्यप शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव का रहने वाला था.
13 सितम्बर को संतोष कश्यप लापता हो गया था. फिर स्वजन ने शिवरीनारायण थाना में 14 सितम्बर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इधर 15 सितम्बर को सलखन गांव से 35 किमी दूर बिर्रा थाना क्षेत्र में महानदी में बोरी में शव मिला.
पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना की परिस्थिति के आधार पर कत्ल का मामला मानकर मामले में पुलिस जांच कर रही है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है. क्योंकि स्वजन ने लापता होने के बाद गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया था और अभी भी स्वजन यही कह रहे हैं.
इसी आधार पर बिर्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है. बोरी में शव मिलने के बाद एडिशनल एसपी और एसडीओपी समेत एफएसएल की टीम पहुंची थी. आज 16 सितम्बर को शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौप दिया गया.
बिर्रा थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि रविवार को सलखन के एक युवक का सिर काटा शव बोरी में महानदी में मिला था. कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb