मंदिर से लौट रही महिला के साथ 2 अज्ञात युवकों ने की ठगी, बातों में फंसाकर उतरवाए सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, अंगूठी, तलाश में जुटी पुलिस
Two unknown youths cheated a woman returning from the temple tricked her into talking and made her remove her gold mangalsutra tops ring police engaged in search
बिलासपुर : बुधवार की सुबह मंदिर से लौट रही एक महिला को 2 युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में लिया और पहने गहनों को उतरवा कर लेकर फरार हो गए. घटना तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुराना पावर हाउस निवासी प्रार्थिया रूपा चावड़ा पति योगेश चावड़ा उम्र 52 साल बुधवार की सुबह पास ही शिव मंदिर पूजा करने गई थी. जो 8 बजे करीब वापस घर लौट रही थी. तभी शारदा मेडिकल स्टोर के पास एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और उनके घर परिवार के बारे में बात करने लगा.
इसी दौरान दूसरा युवक भी पीछे से आया और दोनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया. फिर उनके गले मे पहने मंगलसूत्र, टॉप्स और अंगूठी को उतरवाकर पूजा के लोटे में डालकर उन्हें 51 कदम आगे चलने के लिए बोले. जब प्रार्थिया आगे जाकर वापस देखी तो दोनों आरोपी करीब 6 तोले सोने के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और अंगूठी को लेकर फरार हो गए थे.
प्रार्थिया अपने घर पहुँचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है. जिस पर पुलिस अपनी जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
YouTube का वीडियो



