खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के आरोप में श्रीयाम ट्रेडर्स, बलदाऊ किचन केयर से 11 घरेलू सिलेंडर जप्त
Food department team raided 11 domestic cylinders seized from Shriyam Traders Baldau Kitchen Care on charges of misuse of domestic gas cylinders
बिलासपुर : घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरुपयोग किये जाने की खबर मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी अजय मौर्य एवं राजीव लोचन तिवारी सहायक खाद्य अधिकारी और मंगेश कांत, वर्षा सिंह, वसुधा राजपूत खाद्य निरीक्षक द्वारा ईमलीपारा बिलासपुर और चांटीडीह में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.
श्री श्याम ट्रेडर्स, बजरंग कॉम्पलेक्स के पीछे ईमलीपारा की जांच में 4 नग घरेलू गैस सिलेण्डर मिला. संचालक आर.एन. पाण्डेय द्वारा इसके बारे में कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका. चांटीडीह, रामायण चौक के पास बलदाऊ किचन केयर की जांच में कुल 7 नग घरेलू गैस सिलेण्डर मिला. जिसमें से 3 नग भरा और 4 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर थे.
इस मामले में संचालक-बलदाऊ साहू द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका. अवैध तरीके से भण्डारित घरेलू गैस सिलेण्डरों के बारे में व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रोपाईटर के खिलाफ जरुरी वस्तु अधिनियम् के तहत कार्यवाही करते हुए घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया है. सम्बन्धित व्यावसायिक प्रतिष्ठान के प्रोपाइटर के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



