मंत्रालय में नौकरी और प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से ज्यादा की ठगी, धमतरी पुलिस ने महिला समेत दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Over ₹9 lakh swindled under the pretext of securing a government ministry job and a Prime Minister's housing scheme allotment; Dhamtari police have arrested two cunning accused, including a woman.

मंत्रालय में नौकरी और प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 9 लाख से ज्यादा की ठगी, धमतरी पुलिस ने महिला समेत दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों, धोखाधड़ी एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनीष साहू उम्र 27 साल निवासी भानपूरी (थाना गुरुर, जिला बालोद) ने थाना सिटी कोतवाली धमतरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात रुद्री रोड स्थित एक होटल में शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन से हुई थी. दोनों ने प्रार्थी को अपने झांसे में लेते हुए खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताया और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पारिजात भवन (आवास) का आबंटन कराने का झांसा दिया.
आरोपियों ने प्रार्थी को भरोसे में लेने के लिए बाकायदा मंत्रालय (महानदी भवन) ले जाकर बाहर खड़ा किया और भवन की कुल कीमत 14,12,000/- रुपये बताई. प्रार्थी से कई बैंक खातों, फोन-पे, गूगल-पे और नकद माध्यमों से किश्तों में कुल 9,08,000/- रुपये ऐंठ लिए गए. इसके अलावा प्रार्थी से बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक के दो खाली हस्ताक्षरित चेक भी ले लिए गए. जब प्रार्थी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और उसने रकम वापस मांगी. तो सिर्फ 2,98,999/- रुपये लौटाए गए और बाकी बड़ी रकम हड़प ली गई.
पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. धमतरी पुलिस ने तकनीकी सबूतों और खबर के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपियों द्वारा जुर्मकबूल किए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता
(01) शशि प्रभा साहू (पति प्रीतम साहू, उम्र 50 साल)
स्थाई पता: जंगल पारा, गांधी नगर, नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
हाल मुकाम: कमल विहार कॉलोनी, रायपुर, ब्लॉक-ई, क्वार्टर नंबर 120, जिला रायपुर
(02) अमित कुमार देवांगन (पिता स्व सुखराम देवांगन, उम्र 38 साल)
स्थाई पता: पारागांव, वार्ड नम्बर 12, परमेश्वरी मंदिर के पीछे, भाठापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?